Ad image

झारखंड में रोजगार की बाढ़, स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक में 400 नई भर्तियाँ, संविदा कर्मियों को स्थायी, 300 पदाधिकारियों को प्रोन्नति

1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची-

झारखंड के युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। झारखंड स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक ने मार्च 2026 तक 400 खाली पदों पर बहाली करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही बैंक में कार्यरत करीब 300 कर्मियों और पदाधिकारियों को प्रोन्नति दी जाएगी। वहीं, लंबे समय से संविदा पर कार्यरत कंप्यूटर ऑपरेटरों को भी स्थायी किया जाएगा, जिससे बैंक में करियर बनाने वालों के लिए सुनहरा अवसर पैदा हो गया है।

बैंक की चेयरमैन विभा सिंह ने बताया कि बोर्ड से इस योजना को मंजूरी मिल चुकी है। उन्होंने कहा कि बैंक की वित्तीय स्थिति में पिछले कुछ वर्षों में जबरदस्त सुधार हुआ है। वर्ष 2022-23 में बैंक 90 करोड़ रुपये के घाटे में था और सकल एनपीए 52% तक पहुंच गया था। आज स्थिति पूरी तरह बदल चुकी है सकल एनपीए घटकर 9% और शुद्ध एनपीए सिर्फ 3% रह गया है।

विभा सिंह ने यह भी बताया कि बैंक ने पहली बार 28 करोड़ रुपये आयकर का भुगतान किया है। वर्तमान में बैंक के 16 लाख खाताधारी हैं और इसका कारोबार साढ़े चार हजार करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment