Ad image

घाटशिला विधानसभा उपचुनाव को लेकर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण शुरू

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

रांची–

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार घाटशिला (अ.ज.जा.) विधानसभा क्षेत्र में होने वाले उपचुनाव के मद्देनजर मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण सोमवार से शुरू कर दिया गया है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने यह जानकारी निर्वाचन सदन में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक में दी। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि यह पुनरीक्षण 1 जुलाई 2025 की अर्हता तिथि के आधार पर किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस प्रक्रिया का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि कोई भी पात्र नागरिक मतदाता सूची से छूटे नहीं और कोई भी अयोग्य व्यक्ति इसमें शामिल न हो। इसके लिए सभी राजनीतिक दलों को निर्देश दिया गया है कि प्रत्येक मतदान केंद्र पर बूथ लेवल एजेंट की नियुक्ति करें। रवि कुमार ने यह भी बताया कि घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के उन मतदान केंद्रों का समायोजन किया गया है, जहाँ मतदाताओं की संख्या 1200 से अधिक थी। प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन 2 सितंबर को किया जाएगा। इसके बाद दावा एवं आपत्ति की अवधि 2 से 17 सितंबर तक रहेगी। अंतिम मतदाता सूची का प्रकाशन 29 सितंबर को होगा। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने राजनीतिक दलों से अपील की कि वे इस प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग करें और सुनिश्चित करें कि 1 जुलाई 2025 तक 18 वर्ष पूरे कर चुके सभी पात्र नागरिकों के नाम मतदाता सूची में दर्ज हों। इस बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, उप मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी देवदास दत्ता, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर समेत राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि और अन्य निर्वाचन पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार और स्तंभकार हैं जो वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। उन्होंने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की और पिछले वर्षों में झारखंड के सामाजिक राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन एवं रिपोर्टिंग की है। वर्तमान में हंसराज झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 और क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र रूप से लेखन कर रहे हैं। इसके साथ ही वह झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में भी जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दों सामाजिक न्याय लोकतांत्रिक विमर्श और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। आदिवासी समुदायों से संबंधित मुद्दों पर उन्होंने जमीनी स्तर पर रिपोर्टिंग की है और समुदाय के बीच जाकर उनके सामाजिक सरोकारों चुनौतियों और स्थानीय परिस्थितियों को समझने का प्रयास किया है। प्रत्यक्ष अनुभव और स्थानीय संदर्भों को अपनी रिपोर्टिंग में शामिल करना उनकी पत्रकारिता की एक महत्वपूर्ण विशेषता है। हंसराज को राजनीतिक संवाद और मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी कार्य करने का अनुभव है। उनका मानना है कि पत्रकारिता की भूमिका केवल सूचना उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है बल्कि जनता से जुड़े महत्वपूर्ण सवालों को सामने लाना और उन्हें व्यापक सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना भी पत्रकार की जिम्मेदारी है।शैक्षणिक रूप से हंसराज रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। हिंदी साहित्य की पृष्ठभूमि और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का मेल उनके लेखन को विषय की समझ और भाषा दोनों स्तरों पर मजबूती प्रदान करता है।हजारीबाग जिले के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं। वह पत्रकारिता और स्वतंत्र लेखन के माध्यम से झारखंड के जमीनी मुद्दों सामाजिक बदलाव और जनसरोकार से जुड़े विषयों को लगातार सामने ला रहे हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *