Advertisement
रेसिटेंटल पब्लिक केंद्रीय विद्यालय बेड़ोकला में गणतंत्र दिवस मना. 600 फीट की तिरंगा यात्रा निकाली गई
Advertisement
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बेड़ोकला स्थित रेसिटेंटल पब्लिक केंद्रीय विद्यालय में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम के साथ मनाई गई। निदेशक सह प्रधानाध्यापक प्रिया रंजन प्रसाद ने झंडोत्तोलन किया। मौके पर छात्र-छात्राओं ने 600 फीट लंबी तिरंगा यात्रा और श्रीराम दरबार, कृष्ण, बुद्ध, भीमराव अम्बेडकर एवं भारत माता की झांकी निकाली। साथ ही विद्यालय में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजक किया गया। इस अवसर पर शिक्षक अनील यादव, कन्हाई रजक, राजू प्रसाद, राजेन्द्र प्रसाद, उमा कुमारी, रिंकी देवी, तुलसी कुमार, अनिल कुमार समेत अन्य लोग उपस्थित थे।