May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बिष्णुगढ़ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बनाए गए थानेश्वर महतो, सचिव अजीत मिश्रा

Advertisement

बिष्णुगढ़ भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष बनाए गए थानेश्वर महतो, सचिव अजीत मिश्रा

अमूल्य चंद्र पांडे : बिष्णुगढ़
भारतीय मजदूर संघ की बैठक शनिवार को पुराना बजाज शो रूम परिसर में किया गया। बैठक की अध्यक्षता भामसं हजारीबाग जिला अध्यक्ष नवीन सिन्हा ने किया ने किया जबकि संचालन भामसं भवन निर्माण जिला अध्यक्ष सुरेश राम ने किया।बैठक में बतौर मुख्यातिथि भामसं हजारीबाग जिला मंत्री नीरज सिंह समेत जिला अध्यक्ष भवन निर्माण कोषाध्यक्ष भैया नितीश कुमार उपस्थित हुए। जिला से आए सभी पदाधिकारियों ने बारी बारी से संगठन के उद्देश्यों के बारे में बारीकी से लोगों के समक्ष रखा साथ ही सहिया, सहिया साथी के हितों पर संगठन के विस्तार पर चर्चा के बाद विष्णुगढ़ भामसं पुराने प्रखंड कमेटी को निरस्त करते हुए सर्वसम्मति से कमेटी का पुनर्गठन कर थानेश्वर महतो को प्रखंड अध्यक्ष तथा अजित मिश्रा को सचिव चुना गया। जबकि शशि लाहकर तथा मीना देवी को उपाध्यक्ष, पिंकी देवी तथा महादेव मुर्मू को सह सचिव,बिनोद सिंह को प्रखंड संगठन मंत्री तथा तुलो महतो को कोषाध्यक्ष बनाया गया।सभी निर्वाचित पदाधिकारियों को जिला अध्यक्ष नवीन सिंहा ने बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। बैठक में माही पटेल, अजय प्रसाद साव, बिनोद सिंह,संजय कुमार, संतोष कुमार तथा प्रकाश कुमार समेत कई लोग उपस्थित थे।

Advertisement

Related posts

भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष टुन्नू गोप ने वरिष्ठ नेता अम्बिका सिंह के पिता के निधन पर परिजनों से मिलकर किया शोक संवेदना प्रकट

jharkhandnews24

नव वर्ष पर चचरो पार्क, जवाहर घाट एवं आदि पिकनिक स्थलों पर रहा धूम, डीजे की धुन पर थिरके लोग

jharkhandnews24

बर्बरीक कौन थे और कैसे हुई पांडवों की जीत,जानें खाटू बाबा श्याम की कहानी

jharkhandnews24

सड़क पार कर रही महिला को कार ने चपेट में लिया. मौके पर हुई मौत

hansraj

हिट एंड रन कानून के खिलाफ गावां में ड्राइवर्स की हड़ताल, नहीं चले एक भी सवारी वाहन

jharkhandnews24

डीजी लॉकर से प्राप्त माइग्रेशन पूरी तरह मान्य, एडमिशन नहीं होने पर करें संपर्क : शैलेश कुमार

jharkhandnews24

Leave a Comment