May 15, 2024
Jharkhand News24
देश 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी समेत 26 प्लेयर को अर्जुन अवॉर्ड से किया सम्मानित

खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला

एजेंसी : नई दिल्ली

भारत के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मंगलवार को भव्य समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों से सम्मानित किया, जहां क्रिकेटर मोहम्मद शमी राष्ट्रपति भवन में तालियों की गड़गड़ाहट के बीच पहुंचे। इसमें सबसे बड़ा सम्मान खेल रत्न अवॉर्ड बैडमिंटन की स्टार जोड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी को मिला है, जबकि स्टार क्रिकेटर मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। इस बार मोहम्मद शमी समेत 26 एथलीट्स को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। बैडमिंटन खिलाड़ियों चिराग शेट्टी और सात्विक साईराज रंकीरेड्डी को 2023 में शानदार प्रदर्शन के लिए प्रतिष्ठित मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया था। उन्होंने 2023 में एशियाई खेलों में अपना और बैडमिंटन में देश का पहला स्वर्ण पदक जीता। इसके अलावा एशियाई चैम्पियनशिप और इंडोनेशिया ओपन सुपर 1000 का खिताब भी जीता। यह पुरुष जोड़ी वर्तमान में मलेशिया ओपन सुपर 1000 में खेल रही है और इसलिए समारोह में शामिल नहीं हुई। हॉकी के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में आम तौर पर 29 अगस्त को होने वाले खेल पुरस्कार समारोह को पिछले साल 23 सितंबर से 8 अक्टूबर तक हुए हांगझोउ एशियाई खेलों के कारण स्थगित कर दिया गया था।

Advertisement

Related posts

अमेरिका की पहली स्टेट विजिट पर रवाना हुए पीएम मोदी, भारत-US रक्षा संबंधों को बढ़ावा देने पर ध्यान

jharkhandnews24

उत्तराखंड को PM मोदी ने दी बड़ी सौगात, 4200 करोड़ रुपये की योजनाओं का किया उद्घाटन और शिलान्यास

jharkhandnews24

सिक्किम में 16 जवानों की मौत पर प्रदेश महासचिव कोमल राज ने जताया गहरा शोक

hansraj

OLA-Uber और Rapido पर रोक लगाने की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

jharkhandnews24

ईसाई समुदाय की आजादी में भी रही है अहम भूमिका , क्रिसमस के मौके पर बोले पीएम मोदी

jharkhandnews24

विपक्षी गठबंधन INDIA के सांसदों के प्रतिनिधिमंडल का दो दिवसीय मणिपुर दौरा 29 जुलाई से

jharkhandnews24

Leave a Comment