May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

युवा साथी झारखंड ने चौपारण प्रखंड में किया अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण

Advertisement

युवा साथी झारखंड ने चौपारण प्रखंड में किया अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण

सामाजिक कार्यों में अग्रणी भूमिका निभा रही है संस्था : विकास सिंह

संवाददाता : बरही/चौपारण

युवा साथी झारखंड संस्था के द्वारा नव वर्ष के शुभ अवसर पर चौपारण प्रखंड के सेलहारा नवागढ़ बिरहोर कॉलोनी में निवास कर रहे गरीब परिवारों के बीच अंगवस्त्र एवं मिठाई का वितरण किया गया। युवा साथी झारखंड संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह ने कहा कि मानव सेवा ही सच्ची सेवा है। नया साल नई उम्मीदे लाता है। ये उम्मीद जीवन को बेहतर बनाने और खुशहाली की होती है। इस गांव में रहने वाले विशेष जनजाति समुदाय के लोग काफी कम बुनियादी सुविधाओं के बीच संघर्षपूर्ण जीवनयापन करते हैं। भीषण ठंड को देखते हुए युवा साथी झारखंड संस्था के द्वारा नव वर्ष के उपलक्ष्य में चौपारण प्रखंड के सैकड़ों बिरहोर परिवारों के बीच शॉल और मिठाई बांट कर नव वर्ष की खुशियां मनाई गई। साथ ही कहा कि खास कर विलुप्त होती जनजाति के बीच समय-समय पर इस तरह के आयोजन करने की जरूरत है। संस्था लगातार स्वास्थ्य, सामाजिक कार्यों में सहभागिता निभा रही है। इस मौके पर मुख्य रूप से युवा साथी झारखंड संस्था के अध्यक्ष विकास सिंह, सचिव राजेश यादव, कोषाध्यक्ष सरफराज अहमद सामाजिक कार्यकर्ता भुनेश्वर यादव, युवा नेतृत्वकर्ता संजय मेहता, सतीश गुप्ता, सरफराज खान, दीपेश कुमार, आदित्य कुमार, अनिल सिंह, सुनील राणा, कपिल कुमार, कुणाल सिंह, विशाल कुमार, अजय मेहता आदि शामिल थे।

Advertisement

Related posts

बड़कागांव बादम रोड में कैलाश वस्त्रालय का उद्घाटन किया गया

jharkhandnews24

आईलेक्स पब्लिक स्कूल के सभी शाखाओं में रंगोली प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

पंचायत समिति सदस्य के हत्या की 45 दिन बीत जाने के बाद भी पुलिस नहीं पहुंच पाई नतीजे पर

jharkhandnews24

संकल्प सेवा फाउंडेशन ने गरीब विधवा, लाचार,वृद्धजनो को दिया कम्बल

jharkhandnews24

योग कर निरोग रहने का संदेश दे रहे योग गुरु गजराज महतो

jharkhandnews24

बरही अनुमंडलीय अस्पताल में मात्र दो चिकित्सक से 24×7 अस्पताल चलाने में हो रही है परेशानी : डॉ प्रकाश ज्ञानी

jharkhandnews24

Leave a Comment