May 19, 2024
Jharkhand News24
देश 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

Advertisement

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने महिलाओं की शिक्षा पर दिया जोर, कहा- अर्थव्यवस्था में वह दे सकती हैं बड़ा योगदान

एजेंन्सी

नई दिल्ली- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने रविवार को कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में बड़ा योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों में नेतृत्व प्रदान कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।राष्ट्रपति मुर्मु ने मद्रास विश्वविद्यालय के 165वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा कि इस समय लगभग 1.85 लाख छात्र विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध महाविद्यालयों में पढ़ रहे हैं और उनमें से 50 प्रतिशत से अधिक लड़कियां हैं।राष्ट्रपति ने कहा कि मद्रास विश्वविद्यालय लैंगिक समानता का एक ज्वलंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि हम लड़कियों की शिक्षा में निवेश करके अपने देश की प्रगति में निवेश कर रहे हैं।उन्होंने कहा कि शिक्षित महिलाएं अर्थव्यवस्था में अधिक योगदान दे सकती हैं, विभिन्न क्षेत्रों का नेतृत्व कर सकती हैं और समाज पर सकारात्मक प्रभाव डाल सकती हैं।राष्ट्रपति मुर्मु ने अपने संबोधन में कहा कि 1857 में स्थापित इस विश्वविद्यालय को भारत के सबसे पुराने आधुनिक विश्वविद्यालयों में से एक होने का गौरव प्राप्त है।

Advertisement

Related posts

नए संसद भवन का विवाद: राष्ट्रपति मुर्मू द्वारा उद्घाटन पर निर्देश की मांग करने वाली जनहित याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई

jharkhandnews24

संजय सिंह को कोर्ट ने 27 अक्टूबर तक भेजा न्यायिक हिरासत में , दिल्ली आबकारी नीति का है मामला

jharkhandnews24

आज संसदीय व्यवधान चिंता का विषय, संविधान सभा में एक दिन भी गड़बड़ी नहीं हुई

jharkhandnews24

संसद का विशेष सत्र 18 से 22 सितंबर तक : संसदीय कार्य मंत्री

jharkhandnews24

शहीद संदीप पाल के परिवार से मुलाकात की केंद्रीय शिक्षा राज्यमंत्री अन्नपूर्णा देवी

hansraj

फर्जी पासपोर्ट घोटाला मामले में सीबीआई ने किया 50 ठिकानों पर छापेमारी

jharkhandnews24

Leave a Comment