May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में उठाया पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की 5 सूत्री मांगों को पूरा करने का मामला

Advertisement

बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने विधानसभा में उठाया पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की 5 सूत्री मांगों को पूरा करने का मामला

झारखंड न्यूज24 : रांची

झारखंड विधानसभा का मानसून सत्र के दूसरे कार्य दिवस के दिन सोमवार को बड़कागांव से कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद ने राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की पांच सूत्री मांगों को पूरा करने की मांग विधानसभा में जोरदार तरीके से रखी।

Advertisement

विधायक ने सदन का ध्यान आकृष्ट कराते हुए कहा कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के बैनर तले स्वयंसेवक संघ अपनी 5 सूत्री मांगों यथा माननीय मुख्यमंत्री महोदय से वार्ता, पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का समायोजन, उनको स्थाई कर मानदेय लागू करने तथा पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक का नाम बदलकर पंचायत सहायक करने की मांग को लेकर विगत कई दिनों से राजभवन के समीप धरना प्रदर्शन कर रहे हैं।

विधायक ने सदन के माध्यम से सरकार से यह मांग किया कि राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ की 5 सूत्री मांगों को पूरा करने हेतु सहानुभूति पूर्वक विचार किया जाए।

विदित हो कि विगत दिनों राज्य स्तरीय पंचायत सचिवालय स्वयंसेवक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने विधायक अंबा प्रसाद से मुलाकात कर मामले को विधानसभा में उठाने का अनुरोध किया था जिसके बाद विधायक ने उनको आश्वस्त किया था कि उनकी मांगों को पूरा कराने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा।

Related posts

हजारीबाग के रामनवमी जुलूस को लेकर गरमाई सियासत, सदर विधायक के मांगों के समर्थन में आए भाजपा दर्जनों विधायक, सदन के बाहर किया जमकर प्रदर्शन

jharkhandnews24

राहुल गांधी भाजपा के लिए अकेले काफी : झारखंड कांग्रेस

jharkhandnews24

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने कार्यकर्ताओं को दिया संदेश

jharkhandnews24

बाबूलाल की संकल्प यात्रा की सफलता से उड़ी सरकार की नींद : प्रतुल शाहदेव

hansraj

झारखंड जदयू कमिटी का विस्तार, प्रदेश पदाधिकारियों की पहली सूची जारी

jharkhandnews24

पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने चुनाव प्रचार के आखिरी दिन झोंकी ताकत, किया रोड शो

jharkhandnews24

Leave a Comment