May 5, 2024
Jharkhand News24
देश प्रदेश

2 जून को रांची आएंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

Advertisement

2 जून को रांची आएंगे अरविंद केजरीवाल, सीएम हेमंत सोरेन से करेंगे मुलाकात

मोदी सरकार के खिलाफ हेमंत सोरेन से मांगेंगे समर्थन

संवाददाता‌ – हंसराज चौरसिया

रांची -दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल केंद्र सरकार के अध्यादेश के खिलाफ राष्ट्रीय स्तर पर मुहिम चलाने के प्रयास में हैं। इस कड़ी में वे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेने से भी मुलाकात करेंगे।केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल विपक्षी नेताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने ममता बनर्जी उद्धव ठाकरे, शरद पवार और सीताराम येचुरी से समर्थन मांगा था। अब, वे सीएम केजरीवाल एमके स्टालिन और हेमंत सोरेन से मुलाकात करेंगे।बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा दिल्ली को लेकर लाए गए अध्यादेश के खिलाफ अरविंद केजरीवाल तमाम दलों का दरवाजा खटखटा रहे हैं, जो भाजपा के खिलाफ उनका साथ देने को तैयार हो सके। वे कांग्रेस सहित कई विपक्षी दलों के नेताओं से मिलकर इस मुद्दे पर समर्थन मांग रहे हैं। इसी कड़ी में वे दो जून यानि शुक्रवार को रांची आएंगे। वे झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात कर समर्थन का आग्रह करेंगे। हेमंत सोरेन राज्य में सत्तारूढ़ झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। वे लगातार भाजपा और केंद्र सरकार की नीतियों को लेकर मुखर रहे हैं।

Advertisement

Related posts

द्रोपदी मुर्मू को एनडीए के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार

hansraj

पिछले 9 वर्षों में भारतीय गांवों में बनी सड़कें पृथ्वी और चंद्रमा के बीच दूरी कर सकती तय – पीएम मोदी

jharkhandnews24

पवन यादव के हत्यारे को जल्द मिले सजा, परिजनों को दें 50 लाख मुआवजा: रघुवर दास

jharkhandnews24

लोकेश चौधरी सहित दो अन्य दोषी करार, 30 जून को सजा के बिंदू पर कोर्ट में होगी सुनवाई

jharkhandnews24

कर्नाटक कैबिनेट विस्तार: 24 विधायक आज लेंगे मंत्री पद की शपथ

jharkhandnews24

महेंद्र सिंह धोनी को उसके ही दोस्त ने लगाया 15 करोड़ का चूना, दर्ज केस पर रांची सिविल कोर्ट में हुई सुनवाई

jharkhandnews24

Leave a Comment