May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

लोकेश चौधरी सहित दो अन्य दोषी करार, 30 जून को सजा के बिंदू पर कोर्ट में होगी सुनवाई

Advertisement

लोकेश चौधरी सहित दो अन्य दोषी करार, 30 जून को सजा के बिंदू पर कोर्ट में होगी सुनवाई

रांची

रांची के चर्चित अग्रवाल बंधु हत्याकांड मामले में आरोपी लोकेश चौधरी को दोषी करार दिया गया है। इसके साथ ही धर्मेंद्र तिवारी, सुनील सिंह को कोर्ट ने दोषी माना है। अब अगली सुनवाई 30 जून को होगा। इस दिन सजा के बिंदू पर सुनवाई की जाएगी।सुनवाई के समय कोर्ट में सभी आरोपी उपस्थित थे। रांची सिविल कोर्ट के अपर न्यायायुक्त विशाल श्रीवास्तव की अदालत में आज सुनवाई हुई। पुलिस की ओर से पेश किए गए साक्ष्य और गवाहों के बयान के आधार पर लोकेश चौधरी सहित दो अन्य को दोषी माना गया है। पूरी सुनवाई के दौरान 19 गवाहों की गवाही दर्ज की गयी है।बताते चलें कि साधना न्यूज के चैनल में विवाद होने पर उनकी हत्या गोली मार कर की गयी थी। मामले को लेकर अरगोड़ा थाना के प्राथमिकी दर्ज हुई थी। हत्याकांड के मुख्य आरोपी लोकेश कुमार चौधरी घटना को अंजाम देने के बाद से फरार रहा था। 9 मार्च 2020 को उसने कोर्ट में सरेंडर किया था। तब से लोकेश जेल में है।

Advertisement

इनकी पुलिस ने की थी गिरफ्तारी

रांची पुलिस डबल मर्डर के आरोपी लोकेश चौधरी और एमके सिंह के घर और ऑफिस की कुर्की कर चुकी है। इस मामले में तीन आरोपी जेल में हैं। हत्या के बाद पुलिस ने लोकेश चौधरी के ड्राइवर शंकर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद बॉडीगार्ड सुनील सिंह को पुलिस ने पकड़ा। एक अन्य बॉडीगार्ड धर्मेंद्र तिवारी ने अदालत में आत्मसमर्पण कर दिया था। बॉडीगार्ड ने खुलासा किया था कि पैसे को लेकर हत्या की गयी है। एसआइटी द्वारा बिहार, बंगाल और उत्तर प्रदेश की कई जगहों पर छापामारी की गयी थी।

Related posts

राहुल गांधी के खिलाफ पीड़क कार्रवाई पर रोक जारी, HC में दो सप्ताह बाद सुनवाई

jharkhandnews24

हेमंत सोरेन सरकार से एनसीपी ने लिया समर्थन वापस, विधायक कमलेश सिंह राज्यपाल को जल्द सौंपेंगे पत्र

jharkhandnews24

इंडिया नाम रख लोगों की भावनाओं से खेल रहीं विपक्षी पार्टियां

jharkhandnews24

मुझे मां समान माना, हमेशा आपके लिए समर्पित रहूंगी , तेलंगाना के लोगों को सोनिया गांधी का भावुक मैसेज

jharkhandnews24

जाति प्रमाण पत्र मामले में विधायक समरी लाल की अंतरिम राहत बरकरार

jharkhandnews24

मारवाड़ी महाविद्यालय के मास्टर इन कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग में एक इंडक्शन एवं ओरिएंटेशन प्रोग्राम का हुआ सफल आयोजन

jharkhandnews24

Leave a Comment