May 18, 2024
Jharkhand News24
जिला

बरवां गांव में नव विवाहित दंपति ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दो माह पूर्व हुई थी शादी. कमरे में मिला दोनो का शव

Advertisement

बरवां गांव में नव विवाहित दंपति ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दो माह पूर्व हुई थी शादी. कमरे में मिला दोनो का शव

झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद

Advertisement

रकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां में नव विवाहित दंपति ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। ग्राम बरवां निवासी राजकुमार यादव 25 वर्ष पिता हिरामन यादव तथा उनकी पत्नी पूजा देवी 22 वर्ष की शव उनके कमरे में मृत अवस्था में पाया गया। शनिवार की रात खाना खाने के बाद पति पत्नी एक साथ अपने कमरे में सोने के लिए चले गये थे। रविवार की सुबह काफी देर तक दरवाजा नही खुलने पर परिजनों के द्वारा दरवाजा खटखटाने के बाद भी अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। जिसके बाद परिवार के लोगो ने किसी अनहोनी की आशंका को भांपते हुए दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश किया। कमरे के अंदर जाने पर वहां का दृश्य देखकर परिजनों के होश उड़ गये। पूजा देवी अपने बिस्तर पर मृत पड़ी थीं जबकी उसके पति राजकुमार यादव पंखे में फंदे से झूलता पाया गया। मामले की सूचना मिलते ही बरकट्ठा के विधायक अमित कुमार यादव, पूर्व विधायक जानकी प्रसाद यादव, प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष इंद्रदेव प्रसाद, जिप सदस्य प्रतिनिधि यमुना साव, पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद ने घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। मौके पर पहुंची बरकट्ठा पुलिस ने दोनों के शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल हजारीबाग भेज दिया। जानकारी हो की राजकुमार यादव की शादी 22 फरवरी 2023 को ग्राम रसानी चलकुशा निवासी सुरेंद्र यादव की पुत्री पूजा देवी के साथ हुई थी। राजकुमार यादव मुम्बई में रहकर काम करता था जो एक सप्ताह पहले अपने घर आया था। दोनों नव दंपति ने मौत को गले क्यों लगाया इस बात की कोई जानकारी नही मिल पाई है।

Related posts

पुलिस -पब्लिक के बीच अच्छे ताल मेल को लेकर हुई बैठक

hansraj

डीएमएफटी मद से दिव्यांगजनों को बैटरी ऑपरेटेड ट्राई साइकिल का वितरण, उपायुक्त ने किया वितरण

jharkhandnews24

गिरिडीह पुलिस को मिली बड़ी सफलता , 10 साइबर अपराधी हुए गिरफ्तार

jharkhandnews24

राणी सती मंदिर मे दादी उत्सव के तीसरे दिन 21 हज़ार जावा पुष्प से दादी को किया गया भव्य अभिषेक

hansraj

बेलकप्पी पंचायत के वार्ड सदस्य प्रत्याशियों का चुनाव परिणाम घोषित

hansraj

आरोग्यम अस्पताल में फहराया गया राष्ट्रीय ध्वज, अस्पताल कर्मचारी को किया गया सम्मानित

jharkhandnews24

Leave a Comment