Ad image

विनोद कुशवाहा ने किया नेतृत्व में देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में शामिल होने हजारीबाग से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

3 Min Read
WhatsApp Group Join Now

विनोद कुशवाहा ने किया नेतृत्व में देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में शामिल होने हजारीबाग से दिल्ली रवाना हुए कांग्रेसी

 

दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित रैली में होंगे शामिल, वोट चोरी और एसआईआर के मुद्दे पर केंद्र सरकार एवं चुनाव आयोग के खिलाफ जताएंगे विरोध

 

हजारीबाग

 

विपक्षी गठबंधन INDIA की ओर से दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली देश बचाओ, संविधान बचाओ रैली में शामिल होने के लिए हजारीबाग से भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जत्था रवाना हुआ। कांग्रेस प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा के नेतृत्व में जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए पार्टी कार्यकर्ता इस रैली में भाग लेने के लिए दिल्ली पहुंचे हैं। रैली के माध्यम से कांग्रेस पार्टी देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था, संविधान की रक्षा और निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग को प्रमुखता से उठाएगी। विपक्षी गठबंधन INDIA द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कथित वोट चोरी, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता के सवालों को लेकर विरोध दर्ज कराना है। विपक्षी दलों की ओर से मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग भी उठाई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि मतदाता सूची और चुनावी प्रक्रिया को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं, जिनका निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से समाधान होना चाहिए। हजारीबाग से रवाना हुए कार्यकर्ताओं में पार्टी के प्रति उत्साह देखा गया। प्रदेश कोऑर्डिनेटर विनोद कुशवाहा ने कार्यकर्ताओं का नेतृत्व करते हुए कहा कि लोकतंत्र और संविधान की रक्षा प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। देश की लोकतांत्रिक संस्थाओं की निष्पक्षता और स्वतंत्रता बनाए रखना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और आम जनता के अधिकारों की रक्षा के लिए संघर्ष करती रही है। दिल्ली की रैली में कार्यकर्ता एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे। इस दौरान ओबीसी हजारीबाग जिला अध्यक्ष अजय प्रजापति, बरही प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी, मकसूद आलम, ओमप्रकाश गोप, बिसुंधरी महतो, लखराज सिंह, मिथिलेश प्रजापति, सोनू कुमार, शैव कुमार, संतोष सिंह, प्रमोद कुमार, सोहन राम, दिलीप राम, शरीफ अंसारी, किसान राम, प्रदीप कुशवाहा, जोगेश्वर कुशवाहा, परवीन कुशवाहा, आलम जी, रवि सिंह, आसिफ इकबाल, रमा कुमार, रेवाड़ी राम, जगदीश सोनी, निसार केजी, गौतम मेहता, नवसाद एवं बेबी देवी सहित अन्य कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

Share This Article
Leave a Comment