May 18, 2024
Jharkhand News24
जिलादेश 

हज़ारीबाग लोकसभा के लिये गर्व का विषय, सांसद जयंत सिन्हा को किया गया संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित

Advertisement

हज़ारीबाग लोकसभा के लिये गर्व का विषय, सांसद जयंत सिन्हा को किया गया संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित

हज़ारीबाग और रामगढ़ की जनता भाग्यशाली है कि हमें ऐसे सांसद मिले

संवाददाता : हज़ारीबाग

हजारीबाग सांसद सह अध्यक्ष वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति जयंत सिन्हा को संसद रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया। उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया है। यह हज़ारीबाग और रामगढ़ के लिये गर्व का विषय है। जयंत सिन्हा को 25 मार्च 2023 को नई दिल्ली में हरियाणा के माननीय राज्यपाल बण्डारू दत्तारेय ने इस पुरस्कार से सम्मानित किया। जयंत सिन्हा को वर्ष 2022 में भी सर्वश्रेष्ठ सांसद और उनकी अध्यक्षता वाली वित्त संबंधी संसदीय स्थायी समिति को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सर्वक्षेष्ठ समिति के रूप में चुना गया था। उनका सांसद के रूप में लोकसभा में बहुत ही बेहतर प्रदर्शन रहा है। वे हज़ारीबाग लोकसभा का प्रतिनिधित्व करते हुए सदन के सभी सत्रों में क्षेत्र व राष्ट्र से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण मुद्दे उठाते रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने सदन में देशहित से जुड़े कई प्राइवेट मेंबर बिल प्रस्तुत किये हैं। साथ ही उनकी उपस्थिति लगभग 100 प्रतिशत रही है। उनकी अध्यक्षता वाली समिति देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रही है। इस पुरस्कार समारोह में हरियाणा के माननीय राज्यपाल, सम्मानीय अतिथि केंद्रीय संसदीय मामले व संस्कृति राज्य मंत्री अर्जुन राम मेघवाल व कांग्रेस के वरिष्ठ व लोकसभा में विपक्ष के नेता अधीर रंजन चौधरी ने जयंत सिन्हा की भरपूर प्रशंसा की। माननीय राज्यपाल महोदय ने कहा कि जयंत सिन्हा जी देश के प्रसिद्ध व बहुत योग्य व शिक्षित नेता हैं। मुझे विश्वास है कि ऐसे लोग जब आगे आएंगे तो संसद का स्तर बढ़ेगा और भारत का संसद विश्व में सबसे सफल संसद के रूप में चिन्हित किया जाएगा। अर्जुन राम मेघवाल जी ने कहा कि जयंत सिन्हा जी बहुत वरिष्ठ सदस्य हैं। उन्हें व उन जैसे सदस्यों को सम्मानित करना विशेष बात है। अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि जयंत सिन्हा देश के बहुत ज्ञानी व बौद्धिक व्यक्तियों में से एक हैं। संसद में वे मेरे सहयोगी हैं। आज ऐसी शख्सियतों को सम्मानित किया गया है, यह प्रसन्नता की बात है। जयंत सिन्हा के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन व कार्यों के लिए उन्हें सम्मानित किया गया है। इस सुअवसर पर उन्होंने सर्वप्रथम हज़ारीबाग लोकसभा के निवासियों को धन्यवाद दिया।

उन्होंने कहा कि आज मैं जो दायित्व निभा रहा हूँ, वो मेरे क्षेत्रवासियों के सहयोग व समर्थन के कारण है। हज़ारीबाग व रामगढ़ के मेरे क्षेत्रवासी पूछतें हैं कि आप दिल्ली में क्या करते हैं? मैं उनसे यही कहता हूँ कि आपने मुझे चुनकर देश के कानून और योजनाओं बनाने के लिए भेजा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में मैं यह ज़िम्मेदारी पूरी निष्ठा व समर्पण से निभा रहा हूँ। देश का बजट जनहित में हो और लोगों की भलाई व सुविधा के लिए कानून बनें, यह सुनिश्चित करने में भी योगदान दे रहा हूँ। साथ ही झारखण्ड की विफल जेएमएम-काँग्रेस सरकार की नीतियों पर भी सदन में प्रश्न कर रहा हूँ। मेरा मूलमंत्र ‘सेवा परमो धर्मः’ है। मैं हज़ारीबाग लोकसभा की जनता के आशीर्वाद व विश्वास से ही सेवा कर पाता हूँ। मेरे क्षेत्र की जनता ने मुझे चुनाव में दो बार ऐतिहासिक जीत दिलाकर अपना आशीष दिया है। इसलिए मैं यह सम्मान अपने हज़ारीबाग व रामगढ़ के परिवार को समर्पित करता हूँ।

जयंत सिन्हा ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में क्षेत्रवासियों की सेवा करना मेरा परम सौभाग्य है। प्रधानमंत्री जी व माननीय भाजपा अध्यक्ष जे.पी. नड्डा जी ने मुझे जो ज़िम्मेदारी दी है, उसके लिये मैं उनका आभार व्यक्त करता हूँ। उनके नेतृत्व में मैं अपनी जिम्मेदारियों का ऊर्जा के साथ निर्वहन करता रहूंगा। हज़ारीबाग भाजपा के हम सभी
कार्यकर्ता जयंत सिन्हा को इस पुरस्कार के लिए हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं देते हैं। हमें यह विश्वास है कि जयंत सिन्हा का मार्गदर्शन निरंतर मिलता रहेगा और उनके नेतृत्व में हम क्षेत्र के विकास व जनता की सेवा में जुटे रहेंगे।

Related posts

लद्दाख बस हादसे में शहीद हुए हजारीबाग के जवान संदीप पाल के आवास पहुंचे उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक

hansraj

आगामी 21 अक्टूबर को बिहार केशरी श्री बाबू की जयंती आरक्षी स्कूल सभागार में धूमधाम से मनायेगा स्वामी सहजानंद सेवा संस्थान

jharkhandnews24

रजरप्पा की बेटी दिव्या पांडेय यूट्यूब से पढ़ाई कर यूपीएससी की परीक्षा में हासिल की 323 वां रैंक

hansraj

जादूगर मायावी चांद का जादू शो, कल संध्या सात बजे से प्रारंभ

jharkhandnews24

किस्को प्रखंड क्षेत्र में सुहागिन महिलाओं के द्वारा बरगद पेड़ के नीचे वट सावित्री की पूजा किया गया

hansraj

आजसू पार्टी की अनुषांगिक इकाई अखिल झारखंड पिछड़ा वर्ग महासभा का हुआ पुनर्गठन व विस्तार

jharkhandnews24

Leave a Comment