Ad image

नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल, सीएचसी में हुआ उपचार

jharkhandnews024@gmail.com
1 Min Read
WhatsApp Group Join Now

नारायणपुर में सड़क दुर्घटना में तीन लोग हुए घायल, सीएचसी में हुआ उपचार

नारायणपुर (जामताड़ा):

गोविंदपुर साहिबगंज हाईवे पर नारायणपुर ब्लॉक के समीप दो बाइकों की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोग घायल हो गए है। घटना शुक्रवार सुबह दस बजे की है। घायलों की पहचान पोखरिया गांव निवासी 40 वर्षीय माजिदन बीबी, 17 वर्षीय खालिद अंसारी तथा घुरतरिया गांव निवासी 25 वर्षीय संजय सिंह के रूप में हुई है। सभी घायलों को इलाज के लिए सीएचसी नारायणपुर में भर्ती कराया गया है, जहां घायलों का उपचार हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार, संजय सिंह अपनी बाइक से जा रहे थे।

वहीं, खालिद अंसारी अपनी माजिदन बीबी को अस्पताल से उनके घर पोखरिया पहुंचाने जा रहे थे। इसी दौरान प्रखंड कार्यालय के समीप चंद्रपुर जाने वाली सड़क की ओर मुड़ने के क्रम में दोनों बाइकों की टक्कर हो गई। हादसे में तीनों लोग घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों और परिजनों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों और परिजनों की मदद से सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी नारायणपुर पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज हुआ है। वहीं मजीदन बीबी को बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *