Ad image

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आज गुमला बंद

2 Min Read
WhatsApp Group Join Now

ओबीसी आरक्षण की मांग को लेकर आज गुमला बंद

 

पांच जिलों में बंद का आह्वान, सोमवार को निकाला गया मशाल जुलूस

 

गुमला। प्रतिनिधि।

ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के आह्वान पर आज मंगलवार को गुमला बंद का आह्वान किया गया है। समिति ने गुमला के साथ खूंटी, रांची, लोहरदगा और लातेहार जिले में भी बंद का आह्वान किया है। बंद को लेकर सोमवार की शाम गुमला शहर में मशाल जुलूस निकाला गया।

 

मशाल जुलूस शहर के विभिन्न मार्गों से होकर गुजरा। इसमें शामिल लोगों ने ओबीसी आरक्षण बढ़ाने की मांग को लेकर नारे लगाए और लोगों से बंद को सफल बनाने की अपील की। समिति के सदस्यों ने व्यवसायियों से भी आज अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर आंदोलन का समर्थन करने का आग्रह किया।

 

केंद्रीय पिछड़ा वर्ग संघर्ष समिति के अनुसार, ओबीसी समाज को आरक्षण का उचित लाभ दिलाने और आरक्षण में बढ़ोतरी की मांग को लेकर यह आंदोलन किया जा रहा है। समिति ने आम लोगों और व्यवसायियों से बंद के दौरान सहयोग करने की अपील की है।

 

बंद को देखते हुए प्रशासन की ओर से भी सतर्कता बरती जा रही है। प्रमुख चौक-चौराहों और संवेदनशील स्थानों पर कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी रखी जा रही है। अब आज बंद के दौरान गुमला सहित पांच जिलों में इसका कितना असर होता है, यह देखने वाली बात होगी।

Share This Article
राज्य प्रभारी
Follow:
हंसराज चौरसिया स्वतंत्र पत्रकार, स्तंभकार एवं मीडिया कम्युनिकेशन से जुड़े पेशेवर हैं। वर्ष 2017 से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हंसराज ने अपने करियर की शुरुआत स्वतंत्र प्रभात से की। बीते वर्षों में उन्होंने झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक और जनसरोकार से जुड़े विषयों पर निरंतर लेखन, रिपोर्टिंग और ग्राउंड कवरेज किया है।उन्होंने विभिन्न चुनावों की प्रत्यक्ष एवं जमीनी रिपोर्टिंग करते हुए चुनावी माहौल, जनमत, स्थानीय मुद्दों, राजनीतिक गतिविधियों और मतदाताओं के बीच जाकर रिपोर्टिंग का अनुभव हासिल किया है। क्षेत्रीय राजनीति और जनसरोकार के मुद्दों पर उनकी रिपोर्टिंग में स्थानीय परिस्थितियों और प्रत्यक्ष अनुभवों को विशेष महत्व मिलता है। वर्तमान में वे झारखंड दर्शन, खबर मन्त्र, स्वतंत्र प्रभात, अमर भास्कर, झारखंड न्यूज़24 एवं क्राफ्ट समाचार सहित विभिन्न मीडिया प्लेटफॉर्म्स के लिए स्वतंत्र लेखन एवं रिपोर्टिंग कर रहे हैं। साथ ही झारखंड न्यूज़24 में राज्य प्रभारी के रूप में संपादकीय एवं संगठनात्मक जिम्मेदारी निभा रहे हैं। उनकी पत्रकारिता का प्रमुख फोकस जमीनी मुद्दे, सामाजिक न्याय, लोकतांत्रिक विमर्श, आदिवासी समाज, राजनीति और जनहित से जुड़े विषयों पर रहा है। राजनीतिक संवाद एवं मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में भी उन्हें व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। शैक्षणिक रूप से हंसराज वर्तमान में रांची विश्वविद्यालय से हिंदी साहित्य में स्नातकोत्तर (2024–26) कर रहे हैं। साहित्यिक अध्ययन और पत्रकारिता के व्यावहारिक अनुभव का समन्वय उनके लेखन को विषयगत समझ, सामाजिक संवेदना और प्रभावी भाषा प्रदान करता है। हजारीबाग के बरगड्डा गांव से आने वाले हंसराज वर्तमान में रांची में रहते हैं और स्वतंत्र पत्रकारिता के माध्यम से झारखंड के सामाजिक, राजनीतिक एवं जनसरोकार से जुड़े विषयों को व्यापक विमर्श तक पहुंचाने के लिए सक्रिय हैं।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *