May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

झारखंड के प्रकृति पर्व सरहुल थीम पर बच्चों ने बनाई पेंटिंग

Advertisement

झारखंड के प्रकृति पर्व सरहुल थीम पर बच्चों ने बनाई पेंटिंग

संवाददाता : रांची

सोमवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर एवं सामाजिक संस्था क्राउंड लायंस के संयुक्त तत्वावधान में कांके रोड स्थित बिरसा उच्च विद्यालय में झारखंड के आगामी प्रकृति पर्व सरहुल के शुभ अवसर पर छात्र – छात्राओं ने सरहुल थीम पर आयोजित चित्र कला प्रतियोगिता में भाग लिया। इस अवसर पर छात्र छात्राओं ने सरहुल पर्व के थीम पर झारखंडी संस्कृति को चरिथार्थ किया। बाल चित्रकारों ने अपनी पेंटिंग में झारखंडी लोक नृत्य झूमर, सरना मां का पाहन के द्वारा पूजा,आदि कई सरहुल पर्व के महत्वों को पेंटिंग बनाकर चरिथार्थ किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बिरसा उच्च विद्यालय कि प्राचार्या डॉ सुषमा तिवारी, भारतीय जनता युवा मोर्चा कला एवं खेल प्रकोष्ठ रांची महानगर के संयोजक आशुतोष द्विवेदी, भारतीय जनता पार्टी ओ बी सी मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी राजीव रंजन,समाजिक संस्था क्राउंड लायंस के अध्यक्ष शुभम चौधरी, क्राउड लायंस के सचिव मनप्रीत सिंह छाबड़ा उप प्राचार्य श्याम देव प्रसाद जी ने विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर पुरस्कृत किया।

Advertisement

प्रतियोगिता के परिणाम इस प्राकार है

प्रथम पुरस्कार – सपना कुमारी कक्षा 07द्वितीय पुरस्कार – गीता गाड़ी कक्षा 07तृतीय पुरस्कार – रोहित मुंडा कक्षा 09एव संतावना पुरस्कार – निकिता मुंडा कक्षा 09 एवं पंकज गाड़ी कक्षा 09 रहें। इस अवसर पर मुख्य रूप से समाजिक संस्था क्राउंड लायंस के सदस्य केशव कुमार, पुनम गुप्ता, मनीषा कुमारी, सुखराम हंस, परना कच्छप आदि कई स्कूल केशिक्षक – शिक्षिकाएं एव सैंकड़ो विद्यार्थी गण उपस्थित थे। यह जानकारी अमन ने दी ।

Related posts

झारखंड के सभी स्कूलों में केजी से कक्षा 8 तक की पढ़ाई अगले आदेश तक बंद, आदेश जारी

jharkhandnews24

देश के पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह, पीवी नरसिम्हा राव और मशहूर कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को केन्द्र की मोदी सरकार ने भारत रत्न देने की घोषणा

jharkhandnews24

लोकसभा चुनाव के मद्देनजर रांची डीआइजी ने झारखंड-बंगाल चेकपोस्ट का किया निरीक्षण

jharkhandnews24

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में भाग लेने के लिए घाना रवाना

jharkhandnews24

युवा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप कुमार मंडल ने महागठबंधन की सरकार पर उठाए सवाल

hansraj

क्रांतिकारी जगन्नाथ दा को आखरी जोहार : अफजल

jharkhandnews24

Leave a Comment