झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। बरकट्ठा प्रखंड क्षेत्र में लोक आस्था का महापर्व छठ भक्ति भाव के साथ मनाया जा रहा है। छठ पर्व की तैयारी को लेकर बरकट्ठा पूजा समिती के लोग रात दिन जुटे है। बरकट्ठा बेलवा नदी स्थित छठघाट की साफ सफाई के उपरांत काफी आकर्षक ढंग से सजाया गया। जीटी रोड छठ गेट से लेकर घाट तक जाने वाली मार्ग के दोनों ओर रंग बिरंगे लाइटों से सजावट किया गया है। साथ ही कई जगह फूलों से सजी मनमोहक गेट का निर्माण किया गया है। छठ पर्व पर बरकट्ठा में बज रहे छठ गीतों से पूरा इलाका भक्तिमय हो गया है। शनिवार को को छठव्रती दिनभर उपवास में रहने के बाद रात को खरना करेंगीं। छठ पर्व को सफल बनाने में पूजा समिती के अध्यक्ष बिंदु प्रसाद सोनी, सचिव संतोष कुमार मल्लाह, कोषाध्यक्ष धीरज कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष दिलीप सोनी, राजन कुुमार विश्वकर्मा, अशोक गुप्ता, दिपक सोनी समेत अन्य लोग जुटे हुए हैं।