जगद्धात्री पूजा के सफल आयोजन को लेकर भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी में सभी को दी गयी जिम्मेदारी
पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड
सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट
श्री श्री माँ जगद्धात्री पूजा को सफल बनाने के उद्देश्य से भारत सेवाश्रम संघ दाबांकी (पोटका) में हुई द्वितीय बैठक। कार्यक्रम को सुचारू संचालन हेतु प्रति सदस्यों को दी गई अलग अलग कार्यभार।
ज्ञात रहे बीते बैठक के निर्धारण के एक दिन पूर्व ही बीते कल पोटका प्रखंड स्थित भारत सेवाश्रम संघ (दाबांकी) में आश्रम के 23 वाँ श्रीश्री जगद्धात्री पूजा को सफल बनाने हेतु भक्त जनों का द्वितीय बैठक का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जमशेदपुर सोनारी भारत सेवाश्रम संघ के नव नियुक्त सचिव मुक्तानन्द स्वामीजी के द्वारा किया गया । बैठक में आश्रम के पुराने अनुभवी सदस्यों का सुझाव लिया गया। कलश यात्रा से लेकर पूजा एवं विसर्जन तक सारे लोग स्वतःस्फूर्त ढंग से अपना अपना कार्यभार का निर्वाहन कर कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया गया।
सनद रहे आगामी पहला नवम्वर को शुभ कलश यात्रा एवं दूसरा नबम्बर को माँ की पूजार्चना के साथ साथ रात को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्ति गीति, बंगला जात्रा, झुमुर गान,आदि का भी आयोजन किया गया है। आज के बैठक में पूर्व जिलापार्षद करुणा मय मंडल, मनोरंजन लाहा साथ ही रोविन महाराज सह आश्रम से जुड़े सभी भक्त जन उपस्थित थे।