May 19, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

विजया मिलन से प्रेम और आत्मीयता बढ़ता है: संजीव सरदार*

Advertisement

*विजया मिलन से प्रेम और आत्मीयता बढ़ता है: संजीव सरदार*

*पोटका/पुर्वी सिंहभूम/झारखण्ड*

Advertisement

*सुरेश कुमार महापात्रा की रिपोर्ट*

पोटका-माताजी आश्रम में योगेश्वरी माँ की 160 वीं जयंती सह विजया मिलन समारोह धूमधाम से सम्पन्न हुआ।
पूर्व निर्धारित कार्य सूची के अनुसार आज दिनांक 16 अक्टूबर 2022 को श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी सेवा प्रतिष्ठान माताजी आश्रम हाता में आश्रम की संस्थापिका महान साधिका श्रीश्री योगेश्वरी आनंदमयी माताजी की 160 वी जयंती सह विजया मिलन समारोह विविध कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से सम्पन्न हुआ।इस अवसर पर श्री श्री ठाकुर रामकृष्ण देव माँ सारदामोनी, स्वामी विवेकानन्द जी एवं योगेश्वरी
माँ की विशेष पूजा अर्चना,भोग आरती की गई।इस अवसर पर भक्ति संगीत का भव्य अनुष्ठान हुआ जिसमें सुनील कुमार दे,पतितपावन दास, प्रबीर दास, लोचना मंडल,सुजाता मरल,बीथिका मंडल,तड़ीत मंडल,रीना मंडल,शिबतोश नाग, शान्तु नाग ,कमल मिश्र आदि ने भाग लिये। कार्यक्रम में सुनील कुमार दे ने योगेश्वरी माँ की महान जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कहा माताजी आश्रम की संस्थापिका योगेश्वरी माँ एक महान साधिका ही नहीं बल्कि भगवान रामकृष्ण देव की मंत्र शिष्या भी थी।उन्होंने ग्रामीण महिलाओं का सर्वांगीण बिकाश के लिए 1938 में पोटका प्रखंड क्षेत्र के हाता की इस पावन भूमि पर आश्रम की स्थापना की थी जो आज पुरे झारखंड की तीर्थभूमि बन चुकी है।रघुनंदन बनर्जी ने विजया दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा असत्य पर सत्य का बिजय,अधर्म पर धर्म का विजय,अशुभ शक्ति पर शुभ शक्ति का बिजय ही विजया मिलन का मूल भाव है। पूर्व जिलापार्षद सह कवि करुणामय मंडल ने कविता के माध्यम से सभी को विजया दशमी की अभिनन्दन प्रकट करते हुये अंतिम पँक्तियों में बोले –
” आजि भूली सबे जतो भेद भाव,
जतो हृदयेर ग्लानी।
मुक्तो कंठे भक्ति हृदये
करि मायेर जयध्वनि।।”
मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित पोटका के विधायक संजीव सरदार ने विजया दशमी की शुभकामनाएं देते हुए कहा विजया मिलन से प्रेम और आत्मीयता बढ़ता है।माताजी आश्रम इस अंचल में काफी कल्याणकारी और धार्मिक कार्य कर रहा है और लोगों के अंदर भक्ति और प्रेम भाव जगा रहा है जो क्षेत्र के लिये एवं आने वाली पीढ़ियों के लिये भी शुभ संकेत है।
रामकृष्ण कथामृत पाठ साधना बनर्जी ने किये तथा बकुल मिश्र ने माँ सारदामोनी की जीवनी पाठ किया।12 बजे ठाकुर जी का भोग आरती हुआ।अंत में हरि नाम के साथ अनुष्ठान का समापन हुआ।स्वागत भाषण राजकुमार साहू,धन्यवाद ज्ञापन कृष्ण पद मंडल और संचालन सुनील कुमार दे ने किया।इस अबसर पर चीनू मा,हीरालाल दे,इंद्रजीत हुई,नारायण चटर्जी,सुधांशु मिश्र,दिलीप पांडा,मोहितोष मंडल,सहदेव मंडल,सुबोध मंडल,दिनेश सरदार,मोनी पाल, मृणाल पाल,अमल बिस्वास, अशोक भट्टाचार्य, उत्पल मंडल,संतोष मंडल,बिमल मंडल,बीरेन मंडल,यादव भट्टाचार्य,अरुण महतो,रवींद्र नाथ दास, मधुसूदन भट्टाचार्य,पलटू मंडल,तपन मंडल,तरुण मंडल,अर्जुन मोदी,समीर मंडल,अंजलि मंडल,इरा पालित,सावित्री गोप,काजल मंडल,बेलारानी मंडल,बन्दना मंडल,चंचल हालदार,झरना साहू,बेवी मंडल,बिस्वामित्र खंडायत,उमा खंडायत,महेश बियानी, काकली दे,नीतू दे,कुंती मंडल,ब्रह्मपद मरल,कनक मंडल,मंजूश्री सरकार, जनमेजय सरदार,युधिष्ठिर सरदार,सुबोध कुमार,अनुपम मंडल,कालिंदी नव नाट्य समिति भुइयां डीह के भक्तगण आदि के अलावे बिभिन्न गांव के भक्त और महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थे।

Related posts

जय कोचिंग क्लासेस के विद्यार्थियों ने किया शेक्षणिक भ्रमण

jharkhandnews24

झारखंडी भाषा खतियान संघर्ष समिति की ओर से सभा आयोजित कर जन जागरूकता अभियान चलाया गया

jharkhandnews24

आईलेक्स पब्लिक स्कूल में आदिवासी दिवस पर बच्चों ने आदिवासी वेशभूषा पहनकर आदिवासी परंपरा से कराया अवगत

jharkhandnews24

झामुमो द्वारा स्थापना दिवस को लेकर बैठक आयोजित ।

jharkhandnews24

बड़कागांव के प्रशिक्षु डीएसपी चंद्रशेखर को मिला मुख्यमंत्री से सम्मान

jharkhandnews24

गोरहर थाना प्रभारी के पद पर अजय कुमार सिंह ने योगदान दिया

jharkhandnews24

Leave a Comment