झामुमो का सिंबल लेकर बरकट्ठा पहुंचने पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जानकी यादव का किया गया स्वागत
झारखण्ड न्यूज 24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। झामुमो का सिंबल लेकर बरकट्ठा पहुंचने पर इंडी गठबंधन के प्रत्याशी जानकी प्रसाद यादव का कार्यकर्ताओं ने फुल माला पहनाकर गर्मजोशी से स्वागत किया। बंडासिंघा मोड़ से जानकी यादव ने खुली जीप पर सवार होकर पूरे बरकट्ठा बाजार का भ्रमण करते हुए भव्य जुलूस निकाला। पातालसुर मंदिर और बरकट्ठा बाजार रोड स्थित बुढ़िया माता के दरबार में माथा टेककर जीत की कामना किया। मौके पर पूर्व जिप उपाध्यक्ष चंदन देवी, पूर्व प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष बसंत साव, पूर्व मुखिया राजकुमार नायक, झारखंड आंदोलनकारी धीरेन्द्र पांडेय, प्रमोद गुप्ता, दर्शन सोनी, जितेन्द्र चंद्रवंशी, युसूफ अंसारी, केदार यादव, दशरथ यादव, सुखदेव यादव, किशोरी पांडेय, महेश मंडल, महेंद्र प्रसाद, मनोहर चौधरी, राजा राम मांझी, महेश मांझी, बिमलेश मोदी, मुंशी पासवान, नरेंद्र सिंह, पंकज मधेशिया, मोनू मंडल, मनोहर चौधरी समेत सैकड़ों झामुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।