May 15, 2024
Jharkhand News24
जिला

सैकड़ो समर्थकों ने पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से किया मुलाकात, समर्थन का दिया भरोसा

Advertisement

सैकड़ो समर्थकों ने पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा से किया मुलाकात, समर्थन का दिया भरोसा

संवाददाता : हजारीबाग

हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद सह पूर्व वित्त व विदेश मंत्री यशवंत सिन्हा के डेमोटांड़ स्थित ऋषभ वाटिका में हजारीबाग लोकसभा क्षेत्र से सैकड़ो प्रमुख कार्यकर्ता और समर्थकों ने बडे़ ही उत्साह पूर्वक मुलाकात कर अपना पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।यशवंत सिन्हा से हर दिन लोक सभा क्षेत्र से आकर समाज के विभिन्न वर्ग के प्रमुख लोग चुनाव में उतरकर भ्रष्टाचार और भ्रष्टाचारियों से लड़ाई में अपना पूर्ण समर्थन देने का वादा किया। उपस्थित क्षेत्र की जनता ने यशवंत सिन्हा से बार-बार आग्रह किया कि आप ही इस क्षेत्र के तारणहार हो सकते हैं। आपके सिवा हम सब किसी और को देखना भी पसंद नहीं करते हैं जो लोग आकंठ भ्रष्टाचार में डूबे हुए हैं उनके साथ हमारी लड़ाई है और हम आपको यह पूर्ण विश्वास दिलाते हैं कि इस लड़ाई में हर कदम पर हम आपके साथ हैं और हमारी विजय सुनिश्चित है। इस अवसर पर मुख्य रूप से बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री स्वर्गीय कृष्ण बलभ सहाय के पौत्र वरिष्ठ कांग्रेस नेता आशीष सहाय, पूर्व वार्ड पार्षद मो नसीम, राजीव श्रीवास्तव, विवेक बरियार, ऋषि शर्मा, रामजी गुप्ता, टी एम सी के केंद्रीय सचिव कारी नौशाद आलम,पूर्व मुखिया दमदोइया पंचायत मो रउफ अंसारी, लक्ष्मण लाल, अनूप भाई वर्मा, जगतार सिंह, संतन सिंह सहित बड़ी संख्या में अल्प संख्यक समुदाय के गण्य मान्य लोग उपस्थित हुए। उक्त जानकारी अनिल सिन्हा दिया।

Advertisement

Related posts

22 जनवरी को राम उत्सव की तैयारी में जुटे हैं हजारीबाग सदर विधायक, अपने मुहल्ले वासियों संग की विशेष बैठक

jharkhandnews24

जय शंकर पाठक को अध्यक्ष बनाए जाने पर निसार खान ने दी हार्दिक शुभकामनाएं हजारीबाग : पांच वर्षो के लिए झारखंड सरकार विधि विभाग के द्वारा हिन्दू धार्मिक न्यास अधिनियम 1950 की धारा 8 में प्रदत्त शक्तियों के अधीन झारखंड सरकार के द्वारा तृतीय झारखंड राज्य हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड का हजारीबाग के जय शंकर पाठक को प्रदेश अध्यक्ष तथा पलामू के हृदयानंद मिश्रा रांची के राकेश सिन्हा देवघर के अजय नारायण मिश्रा पलामू के संजीव तिवारी को प्रदेश सदस्य बनाए जाने पर 15 सुत्री कार्यक्रम क्रियान्वयन समिति के सदस्य निसार खान हार्दिक शुभकामनाएं दी है । खान ने आशा व्यक्त कि है की पाठक अपने कुशल नेतृत्व में हिन्दू धार्मिक न्यास बोर्ड समस्त झारखंड प्रदेश में धार्मिक संस्थाओं का युद्ध स्तर पर विकास करेंगे ।

jharkhandnews24

आरोग्यम सुपरस्पेशलिटी हॉस्पिटल में महज़ 48 घंटे के इलाज में चंगा हुआ डेंगू ग्रसित मरीज

jharkhandnews24

प्रेस विज्मतदान केंद्र पर आयोजित विशेष कैम्प का निरीक्षण

jharkhandnews24

बरवां गांव में नव विवाहित दंपति ने खुदकुशी कर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली. दो माह पूर्व हुई थी शादी. कमरे में मिला दोनो का शव

hansraj

मंत्री के संज्ञान के बाद डुमरसोता गांव में पहुंचा एंबुलेंस। भोला राम को इलाज के लिए लेकर हुआ रवाना।

hansraj

Leave a Comment