झामुमो कार्यकर्ताओ ने भेलवारा में निकाला न्याय मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ की नारेबाजी
अमूल्य चंद्र पांडेय विष्णुगढ़ संवाददाता।
विष्णुगढ़ प्रखंड के भेलवारा पंचायत में राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के समर्थन और केंद्र सरकार के विरोध में न्याय मार्च यात्रा निकाली गई ! न्याय यात्रा की शुरुवात केंदुवा सरना स्थल में पूजा अर्चना कर किया ! इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्य के लोकप्रिय पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की जल्द रिहाई होने की प्रार्थना की !
कार्यक्रम की अध्यक्षता विष्णुगढ़ प्रखंड अध्यक्ष कपिल देव चौधरी तथा संचालन प्रखंड सचिव संजय प्रजापति के द्वारा किया गया ! इस दौरान झामुमो कार्यकर्ताओं ने ईडी द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री को गिरफ्तार कर जेल भेजने की पीछे केंद्र सरकार का जमकर विरोध जताते हुए जोरदार नारेबाजी की .उन्होंने कहा ईडी केंद्र सरकार की कठपुतली बनकर रह गई है ! हमारे नेता हेमंत सोरेन को बार बार भाजपा के इशारे पर केंद्र एजेंसीया प्रताड़ित कर रही है इसको हम झारखंड वासी चलने नहीं देंगे ! उन्होंने कहा हेमंत सोरेन के सरकार में गरीब से गरीब लोगों को सीधा लाभ मिला है !
हेमंत सोरेन की सरकार के कार्यों को देखकर भाजपा का पेट में दर्द हो रहा है जिस राज्य में भाजपा सत्ता में नहीं है वहां की सरकारों को कई तरीकों से परेशान किया जा रहा है भाजपा सत्ता सुख हासिल करने के लिए किसी भी स्तर तक गिर सकती है झारखंड के आदिवासी पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को प्रताड़ित करना भाजपा को काफी महंगा पड़ेगा आने वाला लोकसभा विधानसभा चुनाव में इसका परिणाम दिख जाएगा !
विष्णुगढ़ प्रखंड सचिव संजय प्रजापति ने कहा केंद्र सरकार के षड्यंत्रकारी नीतियों का विरोध सड़क से लेकर सदन तक किया जाएगा जब तक हेमंत सोरेन जेल से बाहर नहीं आ जाते हैं तब तक सभी पंचायत में न्याय मार्च जारी रहेगा ! मौके पर वरिष्ठ नेता राजू श्रीवास्तव विष्णुगढ़ प्रखंड कोषाध्यक्ष राणा इकबाल खान, मुखिया प्रतिनिधि गंगाधर महतो , प्रखंड उपाध्यक्ष सुनील अकेला ,उपमुखिया अनुराग बर्मन ,संजय पटेल, शरीफ अंसारी रामकिशोर महतो वरिष्ठ रामलाल सोरेन,अनिल कसेरा , मुकेश महतो , प्रखंड उपाध्यक्ष छोटू हांसदा , प्रभु मुर्मू, राजू सोरेन ,सहित भारी संख्या महिला पुरुष कार्यकर्तागण उपस्थित थे!