May 13, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

धनवार मुखिया के साथ हुई मारपीट को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली, बरही थाने का किया घेराव

Advertisement

धनवार मुखिया के साथ हुई मारपीट को लेकर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने निकाली आक्रोश रैली, बरही थाने का किया घेराव

वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर न्याय सम्मत की जाएगी कार्रवाई : चंद्रशेखर कुमार

संवाददाता : बरही

बीतें 13 फरवरी को बरही धनबाद रोड बायपास के पास धनवार पंचायत के मुखिया राजेन्द्र प्रसाद के साथ हुए मारपीट मामले में गिरफ्तारी नही होने पर हजारों की संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोष रैली निकालकर बरही थाना का घेराव किया। आक्रोश रैली की शुरुआत बरही धनबाद रोड बायपास के पास से हुई। हज़ारों की संख्या में ग्रामीणों ने आक्रोश रैली निकालकर बरही चौक से वापस होते हुए बरही थाना पहुंचकर जमकर नारेबाजी की। ग्रामीणों के साथ पंचायत प्रतिनिधि, सामाजिक व राजनीतिक कार्यकर्ता एवं मुखिया संघ के सदस्य भी बरही थाना पहुंचे। इस दौरान महिलाओं ने अपने अपने हाथों में आरोपी को गिरफ्तार करों, फर्जी मुकदमा वापस लो, गुंडाराज नही चलेगा और मुखिया का अपमान नही चलेगा तख्ती लेकर विरोध प्रदर्शन किया एवं धरना पर बैठ गए।

Advertisement

मौके पर जनप्रतिनिधियों ने कहा कि जनप्रतिनिधियों के साथ ऐसी घटना निंदनीय है। जनप्रतिनिधि हमेशा पुलिस प्रशासन का सहयोगी बनकर कार्य करते है। जब वह सुरक्षित नही है। उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की। इसके बाद थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने प्रातिनिधिमंडल से वार्ता के लिए बुलाया। लगभग दो घंटे धरना के पश्चात प्रतिनिधिमंडल से वार्ता के बाद इंस्पेक्टर सह थाना प्रभारी चंद्रशेखर कुमार ने ग्रामीणों को आश्वस्त करते हुए कहा कि वरीय पदाधिकारियों के निर्देश पर न्यायसंगत जो भी कार्रवाई होगी, विधिसम्मत रूप से किया जाएगा।

मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, मुखिया संघ बरही अध्यक्ष विजय यादव, चौपारण अध्यक्ष बिरेन्द्र रजक, सचिव गोविंद प्रसाद, जीप सदस्या प्रीति कुमारी, पूर्वी मुखिया शमशेर आलम, बेन्दगी मुखिया सिकंदर राणा, बरसोत मुखिया मोतीलाल चौधरी, करियातपुर मुखिया मनोज कुमार, बरही पूर्वी मुखिया मीना देवी, रानीचुआ मुखिया मूर्ति देवी, मुखिया प्रतिनिधि मो ताजुद्दीन, पंचमाधव मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, रामचन्द्र टुड्डू, करसो मुखिया प्रतिनिधि मुकेश राम, उपमुखिया दामोदर प्रसाद वर्मा, पंचायत समिति सदस्या संतोषी देवी, समाजसेवी ममता देवी, मंटू यादव, बैजनाथ यादव, विकास यादव, अशोक यादव, तिलक यादव, ब्रह्मदेव यादव, बिरेंद्र यादव, छोटन यादव, सूर्यकांत रही, लक्ष्मण यादव, बिनोद यादव, शंभू यादव, मुन्ना यादव, प्रमोद यादव, उमेश यादव, पिंटू यादव, राजदेव प्रसाद यादव, रविंद यादव, विनय यादव, दिनेश यादव, अर्जुन यादव, बिनोद राणा, रंजीत राणा, सुरेश यादव, सुरेश रविदास, किशोर यादव, संतोष यादव, नरेश कुमार, रामजी प्रसाद, प्रकाश साव, निरंजन कुमार, मनोज प्रसाद, अजीत कुमार, महेंद्र प्रसाद, राजेश प्रसाद, लालधारी महतो, मनोज केशरी, दीपिल केशरी, प्रदीप केशरी सहित हजारों की संख्या में ग्रामीण मौजूद उपस्थित रहें।

Related posts

ऋषभ ने 2023 नेशनल गेम में 100 मीटर स्केटिंग में प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया

jharkhandnews24

विधायक उमाशंकर अकेला ने बरही के अलगडीहा व धोबियाडीह में किया ट्रांसफॉर्मर का उद्घाटन

jharkhandnews24

खनन विभाग ने अवैध बालू लदा ट्रैक्टर पकड़ा. चालक को जेल 

reporter

बेलकप्पी पंचायत भवन में जेएसपीएल की ओर से महिला सम्मेलन का आयोजन

jharkhandnews24

रामजीता में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने पूजित अक्षत का वितरण कर दिया आमंत्रण

jharkhandnews24

मांगों को लेकर टैम्पो चालक संघ (सीटू) ने नगर पर्षद कार्यालय पर किया प्रदर्शन

jharkhandnews24

Leave a Comment