May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाई गई सरोजिनी नायडू जयंती

Advertisement

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में मनाई गई सरोजिनी नायडू जयंती

डॉक्यूमेंट्री के जरिए प्रशिक्षुओं ने जाना उनका जीवनवृत्त, क्विज का आयोजन

संवाददाता : हजारीबाग

गौतम बुद्ध शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय मुकुंदगंज, हजारीबाग में स्वतंत्रता सेनानी, कवयित्री व प्रथम महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। मौके पर प्रशिक्षुओं को उनके जीवनवृत्त पर आधारित डॉक्यूमेंट्री दिखाई गई। इससे पहले प्रशिक्षुओं के बीच ‘क्विज’ का आयोजन किया गया। इसके जरिए सरोजिनी नायडू के जीवन से संबंधित कई प्रश्न पूछे गए। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ अरविंद कुमार यादव ने कहा कि आधी आबादी व मातृ शक्ति की संपूर्ण ग्रंथ सरोजिनी नायडू थी।

Advertisement

उन्होंने कई कविताओं की रचना की इसके कारण उन्हें ‘भारत कोकिला’ भी कहा जाता है। बताया कि सन 1930 के प्रसिद्ध नमक सत्याग्रह में सरोजिनी नायडू गांधी जी के साथ चलने वाले स्वयंसेवकों में से एक थीं। भारत की आजादी के बाद उन्हें उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया। इस पद पर नियुक्ति पाने वाली प्रथम भारतीय महिला का गौरव भी उन्हें प्राप्त हुआ। भारत की सबसे पुरानी और महत्त्वपूर्ण नारी संस्था ‘अखिल भारतीय महिला परिषद से सरोजिनी नायडू जुड़ गईं। भारतीय इतिहास में इस महान नायिका को आगे आने वाली पीढ़ियों के द्वारा भारत कोकिला, राष्ट्रीय नेता और नारी मुक्ति आन्दोलन की समर्थक के रूप में सदैव याद किया जाता रहेगा।

कार्यक्रम के अंत में निबंध व भाषण प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर पुरस्कृत किया गया। निबंध में प्रथम स्थान सेमेस्टर वन की शकीला परवीन द्वितीय एमलेन कंडुलना व तृतीय सेमेस्टर टू की स्वीटी कुमारी रहीं वहीं भाषण में सेमेस्टर वन की शकील परवीन द्वितीय शिंपी कुमारी और तृतीय स्थान सेमेस्टर टू के अमित मरांडी के नाम शामिल है। मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित शिक्षकेत्तर कर्मी उपस्थित थे।

Related posts

श्री रामलीला कृष्ण लीला महासमिति का हुआ गठन ,होगा भव्य राम उत्सव का आयोजन

jharkhandnews24

शहीदों के सम्मान में गुमला पुलिस ने आयोजित कि रन फॉर यूनिटी

hansraj

27 जून को नरेंद्र मोदी पटना से राँची हरी झंडी दिखा कर वन्दे भारत ट्रेन राष्ट्र को समर्पित करेंगे : जयंत सिन्हा

jharkhandnews24

चैनपुर कौशल विकास केंद्र के सभागार में नेशनल लोक अदालत का किया गया आयोजन 

hansraj

नारायणपुर में पहली बार आईपीएल के तर्ज पर एनपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन

hansraj

केंद्रीय महावीर मंडल द्वारा अस्त्र शस्त्र चालन सह बाजा प्रतियोगिता आयोजित

hansraj

Leave a Comment