गंगासागर की तीर्थयात्रा करके लौटे श्रद्धांलुयों को ग्रामीणों ने गाजे बाजे के साथ किया भव्य स्वागत
संवाददाता : इटखोरी
इटखोरी प्रखंड के अंतर्गत कोनी पंचायत मे मकर सक्रांति के अवसर पर हर्दिया बंथू के दर्जनों महिला पुरुष श्रद्धालूयों ने 5 जनवरी से बाबाधाम, गंगासागर, जगरनाथपुरी, बासुकीनाथ, तारकेश्वर नाथ, दक्षिणेश्वर, 108 यौत्रिलिंग दर्शन, बाबुघाट कलकत्ता, विकटोरियां भवन, तारा मंडल, काली घाट, गंगासागर स्नान, कपिल मुनि दर्शन, उड़ीसा भुनेश्वर उदय गिरी, खंड गिरी, चिड़ियाँ खाना, घवला गिरी, साक्षी गोपाल, चंद्रभागा कोणार्क, सुभद्रा दर्शन, चन्दन तालाब स्नान, जनकपुर दर्शन, कटक काली मंदिर, वापसी रजरप्पा मंदिर होते हुवे तीर्थंयात्रा करके 17 जनवरी को गांव वापस आये. श्रद्धालूयों मे कृष्णादेव सिंह पिता भरत सिंह, पच्चन प्रजापति पिता दुखन प्रजापति, चंचला देवी पति स्व कामेश्वर शर्मा, बबिता देवी पति कृष्णादेव सिंह समेत सैकड़ो लोग ठण्ड मे तीर्थयात्रा किये. तीर्थंयात्रा दर्शन के संचालक संजय पाण्डेय, व्यवस्थापक कृष्णा पाण्डेय का काफी सराहनीय योगदान रहा.