Advertisement
भागीरथ पासवान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों का अनुमंडल पदाधिकारी से आत्मिक भेंट
लॉ एन ऑर्डर एंव शहर में ट्रैफिक पर की गई चर्चा
रवि छाबड़ा
कोडरमा: 4 जनवरी 2024 को नए अनुमंडल पदाधिकारी रिया सिंह से कोडरमा जिला कांग्रेस कमिटी के जिलाध्यक्ष भागीरथ पासवान के नेतृत्व में औपचारिक मुलाकात कर नव वर्ष की शुभकामना दिया गया एवं कोडरमा जिला अंतर्गत लॉ इन ऑर्डर एंव शहर में ट्रैफिक पर विशेष चर्चा हुई। तत्पश्चात उपस्थित जिला उपाध्यक्ष सह डोमचांच प्रखण्ड अध्यक्ष प्रदीप सिंह जिला उपाध्यक्ष राम लखन पासवान कोडरमा नगर अध्यक्ष राजू सिंह असंगठित कामगार कांग्रेस का सोशल कोऑर्डिनेटर आकाश कुमार सिंह बबलू तिवारी दिलिप राम ने नए अनुमंडल पदाधिकारी को नव वर्ष की शुभकामनाएं दिए।
Advertisement