May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने भूमि संरक्षण विभाग के सहयोग से महिला मंडल को उपलब्ध कराया मिनी ट्रैक्टर

Advertisement

धनवार मुखिया राजेंद्र प्रसाद ने भूमि संरक्षण विभाग के सहयोग से महिला मंडल को उपलब्ध कराया मिनी ट्रैक्टर

महिलाएं मिनी ट्रैक्टर के माध्यम से कृषि के क्षेत्र में बनेगी आत्मनिर्भर : राजेन्द्र प्रसाद

संवाददाता : बरही

भूमि संरक्षण विभाग द्वारा 80 फीसदी अनुदान पर बरही प्रखण्ड के धनवार पंचायत की ज्योति सखी महिला मंडल के बीच मिनी ट्रैक्टर का वितरण किया। वितरण कार्यक्रम स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद महिला संगठन के बीच ट्रेक्टर के चाभी का वितरण किया गया। कृषि यंत्र प्राप्त करनेवाली समूह की महिलाएं इसे लेकर काफी खुश थीं। महिलाओं ने कहा कि इससे उनलोगों की आय में वृद्धि होगी। इस मौके पर मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने कहा कि इससे समूह की महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। उन्होंने कहा कि यह खुशी की बात है कि इस मौसम में महिलाओं को मिनी ट्रैक्टर दिए जा रहे हैं, जिसके जरिए वह खेतों में अपनी फसल आसानी से लगा सकेंगी। 6 महीना के अंदर धनवार पंचायत में फिर से 1 मिनी ट्रैक्टर सखी मंडल के बीच देने का प्रयास किया जाएगा, मिनी ट्रैक्टर के साथ साथ केजुअल, रोटर भी दिया गया। महिला नेत्री सह समाजिक कार्यकर्ता ममता देवी ने कही कि महिला सखी मंडल की महिलाएं अब कृषि क्षेत्र में आगे आई हैं। समाज की महिलाओं के लिए वे प्रेरणास्त्रोत हैं। उन्होंने कहा कि मिनी ट्रैक्टर के उपयोग से न सिर्फ किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा बल्कि अन्य कृषि कार्य में भी सुगम होंगे। महिला मंडल में संजु मेहता, रंजना देवी, रेखा देवी, सुनीता देवी, पायल देवी शामिल है। वहीं ट्रैक्टर की जानकारी व रख रखाव चलाने की जानकारी के लिए सखी मंडल ग्रुप को प्रशिक्षण भी दिया जाता है। मौके पर स्थानीय मुखिया राजेन्द्र प्रसाद, महिला नेत्री सह समाजिक कार्यकर्ता ममता देवी, पंचायत समिति सदस्या संतोषी देवी, जेएसएलपीएस से राजीव पाण्डेय, ब्रह्मदेव यादव, लक्ष्मी देवी, अशोक यादव, प्रकाश साव, सीताराम रविदास, वार्ड सदस्य बालेश्वर कुमार, रमण कुमार, विकाश यादव, रामदेव सिंह, बासुदेव यादव सहित सैकड़ों ग्रामीण मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

विधायक उमाशंकर अकेला ने ब्लॉक पब्लिक हेल्थ यूनिट का शिलान्यास, 49 लाख के लागत से होगा निर्माण

jharkhandnews24

राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर कृत्रिम मेधा के युग में मीडिया विषय पर आयोजित चर्चा कार्यक्रम का किया आयोजन

jharkhandnews24

रेन्बो स्कूल बरही में मनाई गई राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि, श्रद्धांजलि अर्पित

jharkhandnews24

रसूनचोपा में भागवत कथा की हुई भक्तिमय आगाज, असंख्य भीड़ भागवत कथा सुन मन को कर रहे पावन

hansraj

एनटीपीसी पकरी बरवाडीह में खान सुरक्षा सप्ताह का आयोजन

jharkhandnews24

बजबजाती हुई नालियां और सड़क पर बहता हुआ नाली का गंदा पानी के साथ स्वागत है आपका प्रखंड मुख्यालय चौपारण में

jharkhandnews24

Leave a Comment