मूक्तापूर गांव में कब्रिस्तान के चार दिवारी निर्माण कार्य का हुआ शिलान्यास किया
चंदनकियारी
चंदनकियारी प्रखंड के बोरियाडीह पंचायत के मूक्तापूर गांव में कब्रिस्तान के चार दिवारी निर्माण कार्य का प्रखंड प्रमुख निवारण सिंह चौधरी, विधायक प्रतिनिधि विनोद गोराई, मुखिया प्रियंका सिंह,पंचायत समिति सदस्य आसमा प्रविन ने विधिवत रूप से नारियल फोड़ कर शिलान्यास किया। इस दौरान प्रखंड प्रमुख और विधायक प्रतिनिधि ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह स्थानीय विधायक अमर कुमार बाउरी के प्रयास सें चंदनकियारी विधानसभा के सभी मूस्लिम गांव व मोहल्ला में कब्रिस्तान के चार दिवारी निर्माण कार्य की जा रही हैं। लगभग सभी कब्रिस्तान के चार दिवारी निर्माण कार्य का काम पूर्ण हैं। अगर कहीं कब्रिस्तान के चार दिवाली बाकी हैं,तो बर्ष ,2024 तक पूर्ण कर ली जाएंगी। वहीं मुखिया ने कहा कि नेता प्रतिपक्ष सह विधायक जी एवं हम सभी के प्रयास सें मूक्तापूर गांव में कब्रिस्तान के चार दिवारी के निर्माण कार्य के लिए नींव रखी गई। इसके लिए राज्य सरकार को धन्यवाद देती हूं। इस अवसर पर सहैव अन्सारी, हासिम अन्सारी,शिदीक अन्सारी,नरूल हुसैन,फारूक अन्सारी, मूस्किफ अन्सारी, हानिफ अन्सारी आदि उपस्थित थें।