May 15, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बड़कागांव में झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए

Advertisement

बड़कागांव में झामुमो प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न, संजय सिंह अध्यक्ष चुने गए

विधायक अंबा प्रसाद सही से काम नहीं करोगी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा बर्दाश्त नहीं करेगा : संजीव बेदिया

बड़कागांव रितेश ठाकुर

बड़कागांव जीडीएम बालिका उच्च विद्यालय सभागार भवन में झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी की प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसकी अध्यक्षता प्रखंड मुख्य संयोजक संजय सिंह व संचालन इंद्रदेव राम एवं विशेश्वर राम ने किया। सम्मेलन में मुख्य अतिथि झारखंड सरकार परिवहन प्राधिकार सदस्य सह केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदीया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी व अन्य उपस्थित अतिथियों को बुके देकर एवं माला पहनकर स्वागत किया गया। बड़कागांव प्रखंड में पार्टी संगठन को मजबूत करने को लेकर प्रखंड कमेटी का गठन किया गया जिसमें संजय सिंह को प्रखंड अध्यक्ष, सरोज महतो को सचिव, मोहन सोरेन को उपाध्यक्ष, इंद्रदेव राम को कोषाध्यक्ष तथा संजय भुईंया को मीडिया प्रभारी बनाया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारी को माला पहनाकर स्वागत किया गया और जल्द प्रखंड कमेटी का विस्तार करने को कहा गया।

Advertisement

इसके पूर्व बड़कागांव प्रखंड के तमाम सभी 23 पंचायत के अध्यक्ष सचिव को संजीव ने पार्टी का पट्टा पहनाकर स्वागत किया। सम्मेलन में पूरे प्रखंड से लगभग 3000 कार्यकर्ता भाग लिए। आगामी चुनाव के लिए लोगों को तैयार रहने के लिए कहा गया। मौके पर संजीव कुमार बेदिया ने कहा बड़कागांव प्रखंड मुख्यालय में प्रत्येक मंगलवार को झामुमो जनता दरबार लगाएगी और लोगों का काम को पूरा कराएगी। झामुमो हीं झारखंड के गरीब गुरबा लोगों का हक व अधिकार दिला सकती है। झारखंड अलग राज्य निर्माण में इस पार्टी ने बहुमूल्य योगदान निभाया है। प्रधानमंत्री आवास बंद होने के बाद हेमंत सोरेन के द्वारा 8 लाख अबूआ आवास निर्माण कराया जा रहा है। संजीव ने प्रखंड बीडीओ और सीओ को आम ग्रामीण के लिए निष्पक्ष तरीके से काम करने को कहा। नहीं करने पर उसका भी उपाय लगाने की बात कही।

उन्होंने भाजपा एवं आजसू पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़कागांव से लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव में भाजपा एवं आजसू मुक्त करना है। आगे उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर वह अच्छा से आम लोगों के लिए काम नहीं करेगी तो झारखंड मुक्ति मोर्चा कभी उसको बर्दाश्त नहीं करेगा। काम करने पर झारखंड मुक्ति मोर्चा उसके साथ खड़ी है। साथ ही कंपनियों में 75% स्थानीय लोगों को रोजगार में रखने पर जोर दिया। वहीं केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एक ऐसी पार्टी है जो सिर्फ और सिर्फ झारखंड वासियों के हित के बारे में सोचती है। आगे उन्होंने सरकार की योजनाओं को बताते हुए पूरे विधानसभा में पार्टी मजबूती पर जोर दिया। बेहतर तरीके से कार्यकर्ता सम्मेलन करने को लेकर प्रखंड अध्यक्ष संजय सिंह की सराहना की।

मौके पर मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा केंद्रीय सचिव संजीव कुमार बेदिया, केंद्रीय सदस्य सोनाराम मांझी, कमल नयन सिंह, नीलकंठ महतो, इजहार अंसारी, संजय करमाली, राजा खान, मुकेश रावत, मनोहर राम, रश्मि टुडू, निसार अहमद, दिगंबर मेहता, राकेश मिश्रा, बसंत ठाकुर, इलियास अंसारी, गुड्डू राम, किशोर राणा, हेमंत भुइंया, नंदकिशोर भुइंया, पवन तुरी, मोती भुइंया, गणेश राम, नरशिंग तुरी, सोमर भुइंया के अलावा हजारों लोग उपस्थित थे।

Related posts

गुरुचट्टी कुशवाहा समाज के द्वारा बुढ़वा महादेव में 24 घंटे का अखंड हरिकृतन का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

धूमधाम से की गई तो बाबा दुबे की वार्षिक पूजा

jharkhandnews24

अखिल झारखंड प्रथमिक शिक्षक संघ कर्मी चार सूत्री मांगों को लेकर काला बिल्ला लगाकर किया काम

hansraj

वनांचल महाविद्यालय में पूर्ववर्ती छात्र/छात्राओं का मिलन समारोह संपन्न

jharkhandnews24

युवा नेता के चूड़ा दही कार्यक्रम में उमड़ा जनसैलाब

jharkhandnews24

बरही बीडीओ क्रिस्टीना रिचा इंदवार ने मतदान केंद्रों पर आयोजित विशेष कैम्प का किया निरीक्षण

jharkhandnews24

Leave a Comment