May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

हर्षित राज होटल में हुई सद्भावना विकास मंच की बैठक

Advertisement

हर्षित राज होटल में हुई सद्भावना विकास मंच की बैठक

सद्भावना विकास मंच का होगा वृहद विस्तार : राज सिंह चौहान

संवाददाता : बरही

बरही अनुमंडल सहित कई जिलों में सामाजिक कार्यों में कई कृतिमान हासिल करने वाले सद्भावना विकास मंच का अब वृहद विस्तार हो रहा है। इस निमित 10 दिसंबर को बरही के करसो स्थित हर्षित राज होटल में मंच का एक बैठक हुई। बैठक में मुख्य रूप से सद्भावना विकास मंच के अध्यक्ष राज सिंह चौहान मौजूद थे। बैठक में चंदवारा, चौपारण तथा पदमा प्रखंड के कई लोगों ने मंच की सदस्यता ग्रहण किया। इस दौरान राज सिंह चौहान ने कहा कि सद्भावना विकास मंच का उद्देश्य समाज में सामाजिक सौहार्द को मजबूत बनाना है। उन्होंने कहा कि आज जागरूकता के आभाव में लोगों में कटुता बढ़ती जा रही है। जिसे हम सबों को मिल कर मिटाने की आवश्यकता है।

Advertisement

]सनद हो कि 2017 में मंच के स्थापना के बाद से कई सामाजिक कार्यों का निर्वहन किया है। खासकर कोरोना काल में लोगों के बीच विभिन्न प्रकार के सेवा प्रदान कर प्रशासन तथा आम जनता की सराहना हासिल किया है। मौके पर पिपराडीह के पूर्व मुखिया धीरज कुमार, कोषाध्यक्ष आजाद हुसैन, उप सचिव मनोज कुमार कुशवाहा, तोहिद अली, संगठन मंत्री प्रद्युमन सिंह, व्यवस्थापक जियाउल हक, सक्रिय कार्यकर्ता विकास सिंह, पंसस जीतू ठाकुर, महिला अध्यक्ष पायल देवी, सचिव सुनीता देवी, सक्रिय सदस्य गायत्री देवी, ममता देवी, ममता देवी, केसरी देवी, संजू देवी, मंटू सिंह, अभिमन्यु सिंह, मंटू कुमार दांगी, सद्दाम अंसारी, किशोर दास, काजल देवी, घुंघरू कुमारी, मंजीत कुमार, धर्मेंद्र कुमार, अंजू देवी, सुरेश कुमार दांगी, ललिता देवी, प्रेमा देवी, सावित्री देवी सहित कई भारी संख्या में महिला – पुरुष मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन संस्था के सचिव अधिवक्ता कुंदन कुमार ने किया।

Related posts

दुर्गा मंडप के नवनिर्माण पर भव्य कलश यात्रा का किया गया आयोजन

jharkhandnews24

परीक्षा देकर जा रहे दो मोटरसाइकिल टकराई, 4 छात्र गम्भीर रूप से घायल, रेफर

jharkhandnews24

PRP,BAP ने अपनी 4 सूत्री मांगों को लेकर सुरु की आंदोलन 5 से 7 दिसंबर तक रहेगा सामूहिक अवकाश

hansraj

24 जनवरी को झारखंडी महापंचायत में उमड़ेगी लाखों की भीड़, हवाई अड्डा मैदान में जेबीकेएसएस की हुई बैठक

jharkhandnews24

डिवाइन पब्लिक स्कूल गंगपांचो में भगवान बिरसा मुंडा की जयंति व झारखंड स्थापना दिवस मना

jharkhandnews24

निजी स्कूल व कॉलेज के संघ ने किया वित्त रहित शिक्षा नीति का पुतला दहन, की जायेगी उग्र आंदोलन

jharkhandnews24

Leave a Comment