Advertisement
मुखिया एवं पंसस ने 16 महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के सब्जी बीज का किया वितरण
किसान अपने खेतो में हरी सब्जियां उपजाकर आत्मनिर्भर बन सकते है : मुखिया सरिता देवी
संवाददता: बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत केदारुत पंचायत ग्राम कटियौन में मुखिया सरिता देवी एवं पंसस विकाश सिंह ने सयुक्त रूप से 16 महिलाओं के बीच विभिन्न प्रकार के सब्जियों का बीज वितरण किया। इसमें टमाटर, भिंडी, नेनुआ, कद्दू, इत्यादि प्रकार का बीज शामिल थे। मुखिया ने उन्नत खेती कर हरी सब्जियां कैसे उपजाते है उसकी जानकारी दी। इस मौके पर मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र गोप, वार्ड सदस्य प्रतिनिधि वीरेंद्र सिंह, जीसीपीएल के राजीव पांडे, बसंत सिंह, रामपाल सिंह, चंचला देवी, बबीता देवी, सुलेखा देवी, समा देवी, पिंकी देवी, मालती देवी, नीतू देवी, सरिता देवी, रूपा कुमारी, जयंती कुमारी, विनीता देवी, एवं अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
Advertisement