चंदनपुर में ग्रामीणों की सहयोग से की गई महावीर मंदिर छत की ढलाई
बड़कागांव रितेश ठाकुर
बड़कागांव प्रखंड अंतर्गत पूर्वी पंचायत के चंदनपुर गांव में ग्रामीणों के सहयोग से महावीर मंदिर की छत की ढलाई की गई। ग्रामीणों ने खुद श्रमदान किया। मौके पर उपस्थित मुखिया संघ के अध्यक्ष रंजीत कुमार ने ढलाई कार्य के लिए प्रथम कड़ाही मसाला उठाकर निर्माण कार्य का विधिवत प्रारंभ किया। साथ ही मंदिर के बाहर आंगन को अपने मुखिया फंड से जल्द से जल्द ढलाई करने की घोषणा किया। और आगे हर संभव मदद करने का आश्वासन दिया।
निर्माण कार्य में खुद कुदाल एवं कढ़ाई उठाकर सहयोग देने वालों में मुख्य रूप से बड़कागांव मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार, वार्ड सदस्य सुरेंद्र कुमार, ग्राम अध्यक्ष संजय कुमार, सचिव कृष्ण कुमार महतो, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, पवन कुमार, लक्ष्मण महतो, रंजीत कुमार, राकेश कुमार, रतन रजक, खुशलाल कुमार, मुरली महतो, रूपा कुमारी, श्वेता देवी, सुनीता देवी, कुसुम देवी, रीना देवी, अनीता देवी, मालती देवी, लक्ष्मी देवी, दलनी देवी, सावित्री देवी, संजू देवी, कुणाल राज दिवाकर, राहुल कुमार, रोशन कुमार, हरिनाथ महतो, विवेक कुमार, अजय कुमार, बलदेव महतो, मोहन कुमार, महेंद्र महतो, भुनेश्वर महतो के अलावा दर्जनों लोग हैं।