आईलेक्स पब्लिक स्कूल में मनाया गया पाई दिवस, क्रियाकलापों का हुआ आयोजन
गणित से दोस्ती छात्र जीवन में विशेष महत्व रखती है : शैलेश कुमार
संवाददाता : बरही
आईलेक्स पब्लिक स्कूल में शनिवार को पाई दिवस मनाया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के लगभग सभी विद्यार्थीयों ने हिस्सा लिया। बच्चों को गणित से सम्बंधित कई क्रियाकलाप कराये गए। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए निदेशक शैलेश कुमार के कहा कि पाई का सम्बन्ध गणित से बहुत गहरा है। जुलाई की 22 तारीख पाई के मान को इंगित करती है। गणित का स्कूल जीवन में विशेष महत्व है। वैसे तो गणित से हम पूरी जिंदगी घिरे हुए हैं। भौतिकी में भी पाई को विशेष स्थान प्राप्त है। पाई अनुमानकता दिवस 22 जुलाई ( दिन / महीना दिनांक स्वरूप में 22/7) मनाया जाता है, क्योंकि अंश 22/7, π का एक सामान्य सन्निकटन है, जो आर्किमिडीज से दो दशमलव स्थानों और तिथियों के लिए सटीक है। सबसे पहले ज्ञात आधिकारिक या बड़े पैमाने पर पीई दिवस का उत्सव लैरी शॉ द्वारा १९८८ में सैन फ्रांसिस्को एक्सकोरेटोरियम में आयोजित किया गया था, जहां शॉ एक भौतिक विज्ञानी के रूप में काम करते थे, इस दिन उन्होंने साथ कर्मचारियों तथ जनसामान्य के साथ मार्च करते हुए और फ्रूट पाई खाते हुए मनाया।
निदेशक शैलेश कुमार ने कहा कि गणित से दोस्ती छात्र जीवन में विशेष महत्व रखती है। अगर छात्रों को अपना लक्ष्य प्राप्त करना है तो गणित का हाथ थाम के रखना होगा। क्रियाकलापो में ख़ुशी कुमारी, कुमारी पायल, सत्यम कुमार, अनुष्का कुमारी, पवन कुमार, शिवम् कुमार, अनु रानी, इमरान अंसारी ने बेहतर प्रदर्शन किया।