Advertisement
प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकारों को झारखंड स्टूडेंट यूनियन जल्द करेगा सम्मानित – सैय्यद अकबर
तकनीकी युग में तेजी से बदलते परिवेश में मीडिया की भूमिका पर व्यापक चर्चा की जरूरत है – मो अजहर आलम
रांची
गुरुवार को राष्ट्रीय प्रेस दिवस के अवसर पर झारखंड स्टूडेंट यूनियन के प्रेसिडेंट मो अजहर आलम व सीनियर इंचार्ज सैय्यद अकबर ने संयुक्त प्रेस बयान जारी कर यह जानकारी दी है कि झारखंड स्टूडेंट यूनियन जल्द ही राजधानी रांची में एक प्रेस मीट का आयोजन करने वाला है, उसमें मुख्य रूप से राज्य के वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मानित करेगा। सैय्यद अकबर ने आगे बताया कि जल्द ही झारखंड स्टूडेंट यूनियन की एक प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक आहूत की जाएगी। जिसमें मुख्य रूप से कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की जाएगी। साथ ही बैठक में नई कार्यकारिणी के सदस्यों के नामो पर मोहर लगाई जाएगी।
Advertisement