May 18, 2024
Jharkhand News24
प्रदेश

48 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, 15 लाख का था इनाम

Advertisement

48 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली कमांडर ने किया सरेंडर, 15 लाख का था इनाम

रांची

झारखंड-बिहार में पुलिस और सुरक्षाबलों के 48 जवानों की हत्या में शामिल नक्सली कमांडर नवीन ने आत्मसमर्पण कर दिया। वो प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के टॉप कमांडरों में शामिल था। नवीन यादव पर 15 लाख का इनाम भी रखा गया था, हालांकि, अब उसने सरेंडर कर दिया। चतरा जिले के डीसी अबु इमरान, एसपी राकेश रंजन और सीआरपीएफ 190 बटालियन के कमांडेंट मनोज कुमार के सामने आत्मसमर्पण किया।सरकार की पॉलिसी के अनुसार, नवीन यादव के सरेंडर पर बुके देकर उसका मुख्यधारा में स्वागत किया गया। उसे हजारीबाग के ओपन जेल में शिफ्ट किया जाएगा। वह हत्या, आगजनी, लूट, अवैध हथियार रखने समेत 72 मामलों में वांटेड था। उसके खिलाफ झारखंड के चतरा में 16, लातेहार में 16, गढ़वा में 7, पलामू में 2, बिहार के गया में 6 और छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिला में 4 मामले दर्ज हैं।साल 2011 में चतरा के तत्कालीन सांसद इंदर सिंह नामधारी के काफिले पर हमले में आठ जवानों की शहादत हुई थी। इसमें नवीन यादव के शामिल होने का आरोप था। इसी साल गढ़वा के भंडरिया में नक्सली हमले में 13 जवानों की मौत हुई, साल 2016 में बिहार के औरंगाबाद-गया बॉर्डर पर नक्सलियों के हमले में कोबरा बटालियन में 10 जवानों की शहादत की घटनाओं में नवीन शामिल रहा है।नक्सली संगठन में उसका ओहदा रीजनल कमांडर का था। झारखंड-बिहार सहित कई राज्यों की पुलिस उसकी तलाश कर रही थी। उसके आत्मसमर्पण को झारखंड पुलिस की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। नवीन झारखंड के नक्सलियों के अभेद्य दुर्ग माने जाने वाले बूढ़ा पहाड़ से पलामू, गढ़वा, लातेहार, चतरा आदि जिलों में बंदूक के जोर पर आतंक की हुकूमत चलाता था।नवीन को नक्सली संगठन में सरबजीत यादव और विजय यादव के नाम से भी जाना जाता था। उसने कारोबारियों-ठेकेदारों से करोड़ों की लेवी (रंगदारी) की उगाही की है। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई थी कि उसने लेवी की रकम से पलामू के रेड़मा में 18.5 एकड़ और चतरा के प्रतापपुर में करीब 13 एकड़ जमीन खरीदी थी। झारखंड के चतरा जिले के प्रतापपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बसबुटा गांव का निवासी नवीन वर्ष 2000 में नक्सली संगठन में शामिल हुआ था। इसके बाद से ही वह पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ था।

Advertisement

Related posts

रिम्स के छात्रों ने की हॉस्टल की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाने की मांग

jharkhandnews24

विद्युत कर्मी विक्रम कुमार सिंह विद्युत स्पर्श आघात से दुर्घटना का हुआ शिकार रामप्यारी हॉस्पिटल में कराया गया भर्ती

jharkhandnews24

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर कसा तंज

jharkhandnews24

विधानसभा अध्यक्ष रबीन्द्र नाथ महतो राष्ट्रमंडल संसदीय संघ के 66वां सम्मेलन में भाग लेने के लिए घाना रवाना

jharkhandnews24

चंदन है इस देश की माटी – डॉ मनोज कुमार

jharkhandnews24

झारखंड में माओवादियों और आपराधिक गिरोहों को हथियार सप्लाई करने वाला बिहार से गिरफ्तार

jharkhandnews24

Leave a Comment