Advertisement
मणिकांत सुमन के निधन पर श्मशान घाट सेवा समिति ने शोक व्यक्त किया
बड़कागांव रितेश ठाकुर
करणपुरा महाविद्यालय के पूर्व सेवानिवृत्ति लिपिक मणिकांत सुमन के निधन पर बड़कागांव श्मशान घाट सेवा समिति के द्वारा शोक सभा का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता श्मशान घाट सेवा समिति के अध्यक्ष दिनेश सिंहा व संचालन मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत कुमार ने किया। शोक व्यक्त करते हुए समिति के लोगों ने कहा कि मणिकांत सुमन के निधन से गहरा दुख हुआ है, भगवान उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें और उनके परिवार को दुख: सहने शक्ति दे। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्य रूप से लालमणि महतो ,वीरेंद्र प्रसाद, सहेस कुमार, सुरेंद्र कुमार ,अनुज कुमार, नागेश्वर महतो, संजय कुमार, शंकर महतो व अन्य शामिल थे।
Advertisement