May 16, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

वनांचल महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन

Advertisement

वनांचल महाविद्यालय में राष्ट्रीय एकता दिवस का हुआ आयोजन

सरदार वल्लभाचार्य पटेल का 148 वीं जन्म दिवस मनाया गया

झारखण्ड न्यूज24
टंडवा
कुन्दन पासवान

प्रखंड मुख्यालय के वनांचल महाविद्यालय टंडवा में राष्ट्रीय एकता दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत 30 अक्टूबर को सरदार वल्लभभाई पटेल का 148 वीं जन्म दिवस मनाया गया। जयंती कार्यक्रम में प्राचार्य द्वारा वल्लभभाई पटेल के विषय में छात्र- छात्राओं को अवगत कराते हुवे कहे कि भारत के पहले गृह मंत्री थे। उन्होंने जुलाई 1947 में राज्य विभाग का कार्यभार संभालें तथा 562 स्वतंत्र राज्यों को एक लोकतांत्रिक स्वशासित भारत के साथ एकीकृत करने का कार्य संभालें एवं 15 अगस्त 1947 तक हैदराबाद, जूनागढ़ और कश्मीर को छोड़कर बाकी सभी भारत में शामिल हुवे।

Advertisement

महाविद्यालय के पदाधिकारी प्रो० रामदेव पासवान ने संक्षिप्त परिचय देते हुवे बताया कि वल्लभभाई पटेल , पूर्ण रूप से वल्लभभाई झावेरभाई पटेल , उपनाम सरदार पटेल (हिंदी: “नेता पटेल”) जन्म 31 अक्टूबर, 1875 में नाडियाड के , गुजरात में हुआ था।और उनका देहांत 15 दिसंबर,1950ई को बॉम्बे (मुंबई) में हुआ था। भारतीय बैरिस्टर और राजनेता,भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के दौरान भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के नेताओं में से एक एवं 1947 के बाद भारतीय स्वतंत्रता के पहले तीन वर्षों के दौरान, उन्होंने उप प्रधानमंत्री,गृह मामलों के मंत्री,सूचना मंत्री और राज्य मंत्री के रूप में कार्य भी संभाले थे।

महाविद्यालय में शामिल प्रभारी प्राचार्य डाॅ संजय नारायण दास, डाॅ सुनील कुमार सिन्हा,डाॅ नवल सिंह,डाॅ ज्योति सिन्हा,डाॅ प्रमोद कुमार पाठक,प्रो नवल किशोर प्रसाद, प्रो मनोहर चौबे, प्रो मनोज पांडेय,कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो रामदेव पासवान,छोटन पासवान,विजय राम, योगेश्वर रजक,नीलम कुमारी,कृष्णा कुमार,राजेन्द्र राणा,कामेश्वर पांसी, विजय साव,संजय नायक,गोलु गुप्ता,सुधा कुमारी,स्वाति कुमारी,निली कुमारी,निशा कुमारी,प्रिया कुमारी एवं अन्य छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related posts

विकलांग महिलाओं को भरोसे के साथ राजनीतिक एवं सामाजिक मंच देकर आगे बढ़ाएं वह भी देश एवं समाज के विकास में भागीदारी निभा सकती हैं: वर्णाली चक्रवर्ती

hansraj

कार्यक्रम प्रभारी सह जिप उपाध्यक्ष किशुन यादव ने शपथ दिलाकर संकल्प रथ यात्रा का किया शुरुआत

jharkhandnews24

रामजीता में पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने पूजित अक्षत का वितरण कर दिया आमंत्रण

jharkhandnews24

कृषि विभाग ने 55 किसानों के बीच सब्सिडी पर किया पम्प सेट वितरण

jharkhandnews24

निवर्तमान बीडीओ संजय कोगारी की विदाई एवं नए बीडीओ अखिलेश कुमार का स्वागत के लिए समारोह का किया गया आयोजन

jharkhandnews24

रामनवमी को लेकर बादम में शांति समिति की बैठक संपन्न

jharkhandnews24

Leave a Comment