Advertisement
पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह टीएसएस सचिव बिष्णुधारी महतो के प्रयास से बरसोत चौक पर लगा सेफ्टी बैरियर
सुरक्षा सर्वोपरी है : बिष्णुधारी महतो
संवाददाता : बरही
नव रात्रि पूजा में बढ़ने वाली भीड़भाड़ की सुरक्षा को देखते हुए बरसोत चौक पर सेफ्टी बैरियर लगवाते हेतु पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह टीएसएस सचिव बिष्णुधारी महतो ने विभाग से आग्रह किया। जिसपर तत्काल पहल करते हुए सड़क सुरक्षा सेफ्टी सुपरवाइजर रामजी राज एवं उनके सदस्यों के साथ पूर्व मुखिया प्रतिनिधि बरसोत सह टीएसएस प्रखंड प्रधान सचिव विष्णुधारी महतो के सहयोग से सुरक्षा बैरियर लगाया गया। पूर्व मुखिया प्रतिनिधि कर स प्रखंड प्रधान सचिव विष्णुधारी महतो ने कहा कि नवरात्रि के मौके पर क्षेत्र में चहल-पहल बनी रहती है। कई लोगों का आवागमन भी बना रहता है। त्योहार में अत्यधिक भीड़भाड़ को देखते हुए सुरक्षा का भी उतना ही ध्यान रखना चाहिए। सुरक्षा सर्वोपरि है।
Advertisement