कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंधन अभिकरण आत्मा के द्वारा विष्णुगढ़ के कृषकों के बीच खरीफ फसल मूंग और मक्का का वितरण
अमूल्य चंद्र पांडे : विष्णुगढ़
प्रखंड विकास पदाधिकारी संजय कोगाड़ी ने आत्मा हजारीबाग द्वारा उपलब्ध कराए गए खरीफ की फसल मूंग 375 किलो और मक्का 100 किलो को प्रगतिशील किसानों के बीच वितरण किया। उन्होंने किसानों से कहा कि यह उन्नत किस्म का बीज है इसे उपजाएं और फायदा लें। यह आकस्मिक फसल है। इस फसल को वैसे जगह में लगवाएं जहां कम पानी पड़ा है और किसान रोपाई नहीं कर सके है। इस अवसर पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी अभय कुमार, प्रखंड तकनीकी प्रबंधक उमेश कुमार राणा, सहायक तकनीकी प्रबंधक सुशील कुमार, कृषक मित्र अमूल्य चंद्र पांडे, विश्वनाथ महतो, बसंत नायक, विजय कुमार राय, विक्रम पटेल, नासिर अंसारी, फूलचंद महतो, ननकू महतो, धर्मवीर यादव, रीता कुमारी, सुरेश कुमार दास सहित चंपा देवी, खिरिया देवी, मंगरी देवी, जय लाल महतो, दौलत महतो, सुरेश कुमार दास, रविंद्र राम आदि किसान उपस्थित थे।