Advertisement
नव प्राथमिक विद्यालप घियाही का मुखिया प्रतिनिधी एवं पंसस ने किया औचक निरीक्षण, पाई कई खामियां
बीईइओ से को सूचित कर मामले से कराया अवगत
संवाददाता : बरही
बरही प्रखंड अंतर्गत केदारूत पंचायत के घियाही ग्राम के नव प्राथमिक विद्यालप में पंचायत के मुखिया प्रतिनिधी विश्वेवर यादव एव पंचायत समिति सदस्य विकास सिंह द्वारा औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान विद्यालय में कई खामियों को पाया गया। मुखिया प्रतिनिधि विसेश्वर यादव एवं पंसस विकास सिंह ने बताया कि रजिस्टर में एक महीने से बच्चे की उपस्थिती दर्ज नहीं है। विद्यालय मे सात बच्चे उपस्थित थे परंतु 52 बच्चे की उपस्तिथि दर्ज की गई है। बताया कि पोषाहार का भी कोई लेखा जोखा नही है। बताया की पोषाहार का चावल शिक्षक अपने घर पर ही रखता है। बच्चे के पास कोई स्कूल यूनिफॉर्म भी नहीं है। इस संबध में मुखिया प्रतिनिधि विशेश्वर यादव एवं पंसस विकास सिंह ने इस संबंध में बीईईओ को जानकारी दिया जिसपर जांच करने की बात बीईईओ द्वारा की गई।
Advertisement