May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

4 सितंबर को प्रखण्ड मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

Advertisement

4 सितंबर को प्रखण्ड मैदान में भाजपा कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करेंगे पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ एनएच डाक बंगला में पूर्व विधायक, जिलाध्यक्ष व प्रभारी ने किया बैठक, कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर हुई चर्चा

संवाददाता : बरही

बरही प्रखण्ड के एनएच डाक बंगला बरही में भारतीय जनता पार्टी की बरही विधानसभा स्तरीय नेता व कार्यकर्ताओं की बैठक संपन्न हुई। इस बैठक में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह राज्य के प्रथम मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के संकल्प यात्रा को लेकर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक यादव व संचालन भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर व मंडल अध्यक्ष अमित कुमार साहू ने संयुक्त रूप से किया। बैठक में मुख्य रूप से भाजपा नेता सह पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव, भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी सह कार्यक्रम प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह, भाजपा प्रदेश सह मीडिया प्रभारी रंजीत चंद्रवंशी मौजूद रहे। कार्यक्रम के संदर्भ में जानकारी देते हुए पार्टी के प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी 4 सितंबर को बरही प्रखण्ड मैदान में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी की संकल्प यात्रा को लेकर कार्यक्रम आयोजित होगा। इस कार्यक्रम में बाबूलाल मरांडी जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर पार्टी से जुड़े नेता कार्यकर्ताओं को तन मन से जुड़ने की अपील की। प्रभारी योगेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में आम जनों में काफी उत्साह है। पूर्व विधायक मनोज कुमार यादव ने बताया कि क्षेत्र के लोगों में पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के आगमन को लेकर काफी उत्साह है। उनके कार्यक्रम में अप्रत्याशित भीड़ उमड़ने की उम्मीद है। भाजपा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव ने कार्यक्रम की सफलता को लेकर आवश्यक मंत्रणा की। बैठक में जिला महामंत्री सुनील साहू, जिला उपाध्यक्ष राजेश सहाय, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमेश ठाकुर, सांसद प्रतिनिधि सह भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गणेश यादव, सांसद प्रतिनिधि मुकुंद साहू, बरही पूर्वी मंडल अध्यक्ष बंधन यादव, पश्चिमी अध्यक्ष अमित साहू, चौपारण पश्चिमी अध्यक्ष मुकेश सिन्हा, चंदवारा अध्यक्ष द्वारिका राणा, चौपारण पूर्वी महामंत्री बालेश्वर साव, भाजपा के वरिष्ठ नेता अंबिका सिंह, संजीव कतरियार, मंडल के महामंत्री प्रमोद सिंह, मंडल उपाध्यक्ष नवल किशोर सिंह, जिला के उपाध्यक्ष पप्पू चंद्रवंशी, अनुसूचित जाति मोर्चा के उपाध्यक्ष जिला के रामस्वरूप पासवान, पूर्व अध्यक्ष जितेंद्र गिरी, गजाधर प्रसाद, मुखिया मोतीलाल चौधरी, बरही मुखियासंघ अध्यक्ष विजय यादव, हरेंद्र गोप, रामचंद्र टुडू, ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष मनोज साहू, अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष नागेश्वर रजक, किसान मोर्चा अध्यक्ष दिनेश साव, सांसद प्रतिनिधि राजेंद्र चंद्रवंशी, आशीष सिंह, सरपंच कुलदीप चंद्रवंशी, अरुण सिंह, एस सी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष नागेश्वर रजक, उपमुखिया मनोज उपाध्याय, चौपारण ओबीसी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष राजकुमार यादव, कोल्हुआ कला मुखिया प्रतिनिधि रवि यादव, पंकज बरनवाल, पिंटू ठाकुर, विक्रम पांडेय, सुनील सिंह, बैजनाथ यादव सहित अन्य भाजपाई शामिल थे।

Advertisement

Related posts

छठ घाट की साफ सफाई एवं सूर्य मंदिर निर्माण को लेकर बैठक का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

माता शबरी मंदिर का द्वितीय वार्षिकोत्सव में विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन को किया आमंत्रित, समिति ने अध्यक्ष मंजीत यादव को दिया आमंत्रण पत्र

jharkhandnews24

झुरझुरी गांव में सरकार आपके द्वार कार्यक्रम का आयोजन. शिविर में 1469 आवेदन प्राप्त, 584 का निष्पादन

jharkhandnews24

गोरहर के कसियाटांड में फुटबाल प्रतियोगिता का शुभारंभ. चामूदोहर ने कारीचट्टान को 1-0 से पराजित किया

jharkhandnews24

सावन के चौथे सोमवारी पर बुढ़वा महादेव में भक्तों की भीड़

jharkhandnews24

किसान पुत्र साहेब मंडल जेपीएससी की सहायक अभियंता परीक्षा में 54वां रेंक प्राप्त कर एसडीओ बने

hansraj

Leave a Comment