झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
रेयाज खान की रिपोर्ट
बरकट्ठा। प्रखंड क्षेत्र के ग्राम बरवां निवासी किसान के पुत्र साहेब कुमार मंडल ने जेपीएससी परीक्षा में सफलता हासिल किया है। साहेब मंडल ने जेपीएससी की सहायक अभियंता परीक्षा में 54वां रेंक लाकर झारखंड सरकार पथ निर्माण विभाग में एसडीओ का पद प्राप्त किया है। साहेब मंडल के पिता गोपाल महतो पेशा से किसान का काम करते है। साहेब मंडल की प्रारंभिक शिक्षा गांव से शुरू होकर हाई स्कूल बरकट्ठा से मैट्रिक बोर्ड, मार्खम कॉलेज हजारीबाग से इंटरमीडिएट, बीआईटी मेसरा रांची से बीटेक किया। फिलहाल वह कोलकता में CPWD भारत सरकार में सिविल इंजीनियर पद पर कार्यरत है। साहेब मंडल ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता एवं गुरूजनों को दिया है। साहेब मंडल के जेपीएससी में सफलता हासिल करने पर पूर्व मुखिया गोपाल प्रसाद, शंकर प्रसाद, मनोज प्रसाद, केदार प्रसाद, गजेन्द्र प्रसाद, मोहनी देवी, प्रयाग प्रसाद समेत अन्य लोगों ने बधाई दिया है।