May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

सुपरस्टार रजनीकांत जी से रांची में विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

Advertisement

सुपरस्टार रजनीकांत जी से रांची में विधायक अंबा प्रसाद ने की मुलाकात

अंबा प्रसाद ने थलाइवा रजनीकांत जी से लिया आशीर्वाद और मार्गदर्शन

अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर थलाइवा ने सफलता के मंत्र दिये, दक्षिण भारत आने का दिया न्यौता

बरकागांव

सुपरस्टार रजनीकांत एक दिवसीय दौरे पर झारखंड आने के दौरान रजरप्पा में पूजा अर्चना की जिसके बाद रांची के रेडिसन ब्लु होटल में बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार थलाइवा रजनीकांत जी से मुलाकात की एवं उनका आशीर्वाद, सानिध्य तथा मार्गदर्शन प्राप्त किया। लगभग आधे घंटे से अधिक तक चली वार्ता के दौरान थलाइवा ने विधायक अंबा प्रसाद को पुत्री संबोधित कर सफलता के मंत्र दिये।

Advertisement

क्षेत्र के विभिन्न मुद्दों एवं लोगों की समस्याओं को हल कैसे किया जाए इस संबंध में विधायक अंबा प्रसाद ने सुपरस्टार रजनीकांत जी से मार्गदर्शन प्राप्त किया एवं जन सेवा की भावना को देखते हुए उन्होंने ने अंबा प्रसाद को दक्षिण भारत आने हेतु आमंत्रण दिया।

विदित हो कि सुपरस्टार रजनीकांत जी ने झारखंड के मशहूर रजरप्पा मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना की थी। वापस लौटते समय रांची में उन्होंने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद से बातचीत में कहा कि रजरप्पा माता का दर्शन शानदार अनुभव रहा। बता दें कि रामगढ़ में स्थित रजरप्पा मंदिर को सिद्धपीठ माना जाता है। रांची से करीब 80 किमी की दूरी पर स्थित रजरप्‍पा में देवी छिन्नमस्तिका का मंदिर है, जिसे दूसरा सबसे बड़ा शक्तिपीठ माना जाता है।

Related posts

नए साल के जश्न में डूबे युवा

jharkhandnews24

छुतहरी कटिया गांव में साप्ताहिक हाट स्थल की घेराबंदी को लेकर ग्रामीणों में रोष. विधायक व पूर्व विधायक का मिला समर्थन

reporter

पूर्व मुखिया प्रतिनिधि सह टीएसएस सचिव बिष्णुधारी महतो के प्रयास से बरसोत चौक पर लगा सेफ्टी बैरियर

jharkhandnews24

विनोद प्रगतिशील फाउंडेशन ठंड के आगमन को देखते हुए चौपारण प्रखंड के सभी पंचायत में गरीबों के बीच करेगा कंबल वितरण

jharkhandnews24

पदमा निवासी डीएसपी राजकुमार मेहता का एसपी पद पर प्रोन्नति होने पर समाजसेवी केदार यादव ने दिया बधाई

jharkhandnews24

पेंसरा गांव में सोना सोबरन योजना के तहत लाभुको के बीच धोती साड़ी का वितरण किया गया

jharkhandnews24

Leave a Comment