May 14, 2024
Jharkhand News24
जिला

भाजपा की केंद्रीय टीम में झारखंड के दो नेताओं को मिली जिम्मेदारी, रघुवर दास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आशा लकड़ा बनी राष्ट्रीय सचिव

Advertisement

भाजपा की केंद्रीय टीम में झारखंड के दो नेताओं को मिली जिम्मेदारी, रघुवर दास राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और आशा लकड़ा बनी राष्ट्रीय सचिव

रांची – हंसराज चौरसिया

लोकसभा चुनाव 2024 को देखते हुए भारतीय जनता पार्टी ने अपने केंद्रीय टीम में फेरबदल किया है। इस चुनाव को साधने के लिए केंद्रीय कमिटी में झारखंड के दो नेताओं को अहम जिम्मेदारी सौंपी गयी है। झारखंड की 14 लोकसभा की सीटों में जीत हासिल करने के लिए भाजपा तमाम तैयारियां कर रही हैं। इस क्रम में झारखंड में बाबूलाल मरांडी को प्रदेश उपाध्यक्ष का पद सौंपा है। अब केंद्रीय कमिटी में राज्य के दो नेताओं को जगह मिली है। इसमें पूर्व सीएम रघुवर दास को एक बार फिर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाया गया है। वहीं रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा को राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष ने लिस्ट भी जारी कर दी है।रांची नगर निगम की मेयर आशा लकड़ा को दूसरी बार राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है। दो साल पहले भी उन्हें जिम्मेदारी दी गयी। लकड़ा ने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की। पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में काम करते हुए वह परिषद की राष्ट्रीय सचिव भी रही हैं। बाद में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय मंत्री बनीं। उसके बाद झारखंड में प्रदेश भाजपा की मंत्री भी बनीं। वह दो बार से लगातार रांची की मेयर हैं। उन्हें एक बार फिर राष्ट्रीय सचिव की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।

Advertisement

रघुवर दास को तीसरी बार मिली जिम्मेदारी

बतौर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को तीसरी बार जिम्मेदारी दी गयी है। 26 सितंबर 2020 को उन्हें दूसरी बार यह जिम्मेदारी सौंपी गयी थी। इससे पहले 16 अगस्त 2014 से 25 दिसंबर 2014 तक राष्ट्रीय उपाध्यक्ष थे।मुख्यमंत्री बनने के बाद वे इस पद से हट गए थे। रघुवर दास छात्र जीवन से ही सक्रिय राजनीति में आ गए थे, लेकिन भाजपा में उनका सफर सीतारामडेरा मंडल अध्यक्ष से शुरू हुआ था। इसके बाद जमशेदपुर महानगर भाजपा में जिला महामंत्री व उपाध्यक्ष बने, तो दो बार प्रदेश अध्यक्ष रहे। पहली बार जुलाई 2004 से मई 2005 और दूसरी बार 19 जनवरी, 2009 से 25 सितंबर, 2010 तक प्रदेश अध्यक्ष रहे।

Related posts

हल्दीपोखर में गाली गलौज से बड़ा विवाद स्थानीय प्रतिनिधियों एवं प्रशासन की सक्रियता से मामला हुआ शांत

hansraj

सांसद जयंत सिन्हा के प्रयासों से पतरातू रेलवे क्रॉसिंग पर बनेगा रेल ओवर ब्रिज

jharkhandnews24

झारखंड महिला एशियन चैंपियंस की ट्रॉफी 19 को पहुंचेगी हजारीबाग

jharkhandnews24

जय श्रीराम समिति की बैठक प्रखंड अध्यक्ष विनोद रविदास की अध्यक्षता में हुई संपन्न

hansraj

कांग्रेस ने दिया एक दिवसीय धरना प्रदर्शन उपायुक्त के माध्यम से राज्यपाल के नाम सोपा ज्ञापना

hansraj

भाजपा से पूर्व विधायक गंगोत्री कुजूर का नाम सबसे आगे

hansraj

Leave a Comment