Advertisement
कारीचट्टान गांव में फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन. कसियाटांड ने घंघरी को 1 गोल से पराजित किया
झारखण्ड न्यूज24 बरकट्ठा
जया अहमद
बरकट्ठा। धरगुल्ली पंचायत क्षेत्र के ग्राम कारीचट्टान मैदान में युवा क्लब की ओर से फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उदघाटन मुख्य अतिथि शिलाड़ीह पंसस सदस्य प्रतिनिधि सह समाजसेवी समीम अंसारी के द्वारा फीता काटकर किया। प्रतियोगिता का उदघाटन मैच कसियाटांड गोरहर बनाम ए वन क्लब आजाद नगर कटधावा घंघरी के बीच खेला गया। जिसमें कसियाटांड की टीम ने घंघरी की टीम को 1-0 गोल से पराजित कर दिया। सफल बनाने में क्लब के अध्यक्ष सहदेव मुर्मू, सचिव लक्ष्मण मुर्मू, कोषाध्यक्ष सुरेन्द्र किस्कू, उपाध्यक्ष दिलीप किस्कू, समाजसेवी किशोर मुर्मू, उपकोषाध्यक्ष जितेन्द्र सोरेन, उपसचिव सन्तोष मुर्मू, टूर्नामेंट के संरक्षक रूपलाल मुर्मू, छोटन किस्कू, जेठू मांझी समेत अन्य लोग शामिल है।
Advertisement