May 20, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

बरही में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन, दीर्घायु का किया कामना

Advertisement

बरही में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का मनाया जन्मदिन, दीर्घायु का किया कामना

देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत है राहुल गांधी : अब्दुल मनान वारसी

संवाददाता : बरही

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के 53वें जन्मदिन पर बरही प्रखंड कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उत्साह के साथ जन्मदिन मनाया। मौके पर कांग्रेसियों ने सबसे पहले केक काटकर एक दूसरे को खिलाया। साथ ही मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया। वहीं राहुल गांधी की लंबी उम्र की कामना करते हुए ढेर सारी शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया। कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने राहुल गांधी की कार्यशैली को प्रेरणा के तौर पर अनुसरण करने वाला बताया। कहा कि देश के युवाओं के प्रेरणास्रोत है राहुल गांधी। मौके पर विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, ब्रह्मदेव यादव, तोखन रविदास, मोहम्मद वारिस अंसारी, मोहम्मद तैयब अंसारी, राजकुमार यादव, अशोक कुमार सिंह, गुड्डू निषाद, पंकज पासवान, सुरेश कुमार शर्मा, छोटी ठाकुर, छोटे लाल यादव, लालधारी महतो, सहदेव यादव, मुकेश निषाद, अमित जयसवाल, सुशील यादव, मोहम्मद तौकीर रजा, मनोज रविदास, मिथिलेश कुमार उपाध्याय आदि उपस्थित रहे।

Advertisement

Related posts

मुकुंदपुर में बलभद्र पात्र का घर जलकर राख ,मौके पर पहुंचे जिला परिषद सूरज मंडल

hansraj

योग से विद्यार्थियों में एकाग्रता की होती हैं वृद्धि : शैलेश कुमार

jharkhandnews24

कांग्रेसियों ने मनायी पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि

jharkhandnews24

एकादश कार्यक्रम में गीत संगीत कार्यक्रम का हुआ आयोजन, जीप उपाध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष किशुन यादव सहित जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया उद्घाटन

jharkhandnews24

मंडरो में डायरिया का कहर, रोगियों को जमीन पर लेटाकर किया जा रहा इलाज

jharkhandnews24

वन समिति की मासिक बैठक संपन्न,,,वन को बचाने पर दिया जोर

jharkhandnews24

Leave a Comment