May 16, 2024
Jharkhand News24
प्रखंड

कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्धांजलि

Advertisement

कांग्रेसियों ने भगवान बिरसा मुंडा को उनकी पुण्यतिथि पर किया याद, दी श्रद्धांजलि

संवाददाता : बरही

शुक्रवार को बरही प्रखण्ड कांग्रेस कार्यालय में भगवान बिरसा मुंडा के पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम की अध्यक्षता व संचालन पार्टी के प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने किया। बतौर मुख्य अतिथि बरही विधायक उमाशंकर अकेला शामिल हुए। उन्होंने सबसे पहले भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। जिसके बाद उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा को सच्ची श्रद्धांजलि तभी होगी, जब झारखंड एवं संस्कृति को बचाए रखने में हमलोग योगदान देंगे। उन्होंने कहा कि भगवान बिरसा वीर थे, वो रणधीर थे। जल, जंगल, जमीन के रक्षक थे। यहां के आदिवासी योद्धा थे। कहा कि अमर शहीद भगवान बिरसा मुंडा ने झारखंड के विकास का जो सपना देखा था, उसे राज्य सरकार पूरा करने में जुटी है। प्रखण्ड अध्यक्ष अब्दुल मनान वारसी ने कहा कि बिरसा मुंडा एक युगांतरकारी शख्सियत थे, जिन्होंने आदिवासी जनजीवन के मसीहा के रूप में केवल 25 सालों में बिहार, झारखंड और ओडिशा में जननायक की पहचान बनाई। कहा कि हमारी सरकार भगवान बिरसा मुंडा के पदचिन्हों पर चलने के लिए कृतसंकल्पित हैं। मौके पर कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष डॉ निजामुद्दीन अंसारी, 20 सूत्री अध्यक्ष इकबाल रजा, विस विधायक प्रतिनिधि छट्ठू गोप, प्रखण्ड प्रतिनिधि सुनील साहू, कांग्रेस ओबीसी विभाग जिलाध्यक्ष दीपक गुप्ता, मो तौकीर रजा, पंसस मो तैयब अंसारी, रंजीत निषाद, मुकेश निषाद, छोटी ठाकुर, असरफ अली, मो बख्तियार, महामंत्री मिथिलेश उपाध्याय, रोहित ठाकुर सहित अन्य कांग्रेसी मौजूद थे।

Advertisement

Related posts

लेम्बुआ गांव के कुंआ में डूबने से एक व्यक्ति की मौत

jharkhandnews24

बेेलकप्पी के सिमराटांड में मुखिया ललीता देवी ने किया विकास योजना का उदघाटन

jharkhandnews24

ब्लड डोनेट कर मानवता का परिचय दिया समाजसेवी संदीप

jharkhandnews24

मॉडर्न पब्लिक स्कूल बुंडू में रंगोली कार्यक्रम का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

एयरटेल पेमेन्ट बैंक के वॉलेट से 90,655 रूपया अवैध निकासी को लेकर थाने में दिया आवदेन, बरामदगी की मांग

jharkhandnews24

धनवार मुखिया राजेन्द्र प्रसाद ने मोबाइल शॉप का किया उद्घाटन

jharkhandnews24

Leave a Comment