May 20, 2024
Jharkhand News24
जिला

गाँव – गाँव में पढ़ाना होगा संविधान, जानना होगा झारखंड का इतिहास, हर पंचायत में खोलने होंगे बड़े – बड़े लाइब्रेरी

Advertisement

गाँव – गाँव में पढ़ाना होगा संविधान, जानना होगा झारखंड का इतिहास, हर पंचायत में खोलने होंगे बड़े – बड़े लाइब्रेरी

 

Advertisement

लाइब्रेरी का नहीं होना, यह चिंता का विषय : संजय मेहता

 

नशे में बर्बाद हो रहे हैं हमारे युवा : भुनेश्वर यादव

 

बरही –

 

जनसंवाद यात्रा के तहत लगातार सभाओं का आयोजन जारी है। यात्रा में सभा के माध्यम से शैक्षणिक जागरूकता लाने का भी प्रयास किया जा रहा है। वक्ता सामाजिक मसलों पर भी लगातार आवाज बुलंद कर रहे हैं। इस दौरान चौपारण के डेबो में सभा का आयोजन किया गया। संजय मेहता ने संबोधित करते हुए कहा कि हमारी पीढ़ियों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना होगा। हमारे समक्ष लाइब्रेरी नहीं है। अच्छे कॉलेज नहीं है। युवा नशे की लत में बर्बाद हो रहे हैं। ऐसे में हमें एक बेहतर शैक्षणिक माहौल का निर्माण करना होगा। एक बड़े सामाजिक सुधार की पहल करनी होगी। शिक्षा की बुनियाद को मजबूत करना होगा। ऐसी मुश्किल स्थितियों को ठीक करने में जनप्रतिनिधियों का योगदान बड़ा होता है। यह हमारा दुर्भाग्य है कि हमारे बीच के प्रतिनिधि शिक्षा के मसलों पर गंभीर नहीं है। संजय मेहता ने कहा कि स्थानीय स्तर पर माटी का लीडर तैयार करना होगा। जिससे 14 लोकसभा सीटें और 81 विधानसभा क्षेत्रों में हमें अपने धरती से नेतृत्वकर्ता मिल सके। नियोजन नीति, स्थानीय नीति, झारखंडी कला, संस्कृति, हक अधिकार जैसे मुद्दों पर हमें अपनी नौजवान पीढ़ी को जागरूक करना होगा। हमारी पूरी एक पीढ़ी बर्बाद हो गयी। आज कदम नहीं उठाया गया तो अगली पीढ़ी भी बर्बाद हो जाएगी। शैक्षणिक संस्थाओं के विकास में वक्त लगता है। उसकी गुणवत्ता विकसित करने में वक्त लगता है।

 

 

आजादी के बाद से यह सब हो नहीं पाया। ऐसे में आज ही हमें इसकी पहल करनी होगी। एक गंभीर पहल करना होगा। यहाँ के गरीब, वंचित तबके के बच्चों को देश – विदेश में पढ़ने के लिए भेजना होगा। भुनेश्वर यादव ने कहा कि हमारे युवा नशे में बर्बाद हो रहे हैं। आज की तारीख में शराब की दुकाने ज्यादा है और लाइब्रेरी नगण्य है। ऐसे में शैक्षणिक विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि बरही क्षेत्र में जागरूकता पैदा करना होगा। राजनीतिक जागरूकता नहीं होने के कारण लोग यहाँ अपने हक अधिकारों को नहीं समझ पा रहे हैं। जनप्रतिनिधियों से लोग सवाल नहीं कर रहे हैं। ऐसे में हमें अपने नेतृत्व के लिए अपने बीच का व्यक्ति तैयार करना होगा। इस अवसर पर रवि सोनी, मनोज पासवान, रघुवीर यादव, राजेन्द्र यादव, संजय यादव, श्रीकांत पांडेय, सुनील यादव, विजय यादव, पिंटू यादव, रमेश पासवान, संजय पासवान समेत सैकडों लोग उपस्थित थे।

Related posts

मुरूमातू पहुंचे पुर्व मंत्री ददई दुबे उर्फ चंद्रशेखर, भाजपा पर किया पलटवार

hansraj

रांची में हुई हिंसा पर उपद्रवियों के पोस्टर लगाने को बताया गलत

hansraj

स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव से मिले। सुरज झा

hansraj

राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू से पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ यदुनाथ पाण्डेय ने किया शिष्टाचार मुलाकात, भेंट की खुद की लिखी किताब

jharkhandnews24

जन सेवा मंच द्वारा निःशुल्क आँख एवं दांत जाँच के लिए समाजसेवी निशांत यादव के नेतृत्व में शिविर का हुआ आयोजन

jharkhandnews24

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के धनबाद दौरें और रोड शो को लेकर पुलिसकर्मियों की सारी छुट्टियां रद्द, तैयारियों में जुटा पुलिस महकमा

jharkhandnews24

Leave a Comment