May 17, 2024
Jharkhand News24
जिला

सदस्यता अभियान के तहत फतेहपुर प्रखंड में कई दलों से दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया

Advertisement

सदस्यता अभियान के तहत फतेहपुर प्रखंड में कई दलों से दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया

 

Advertisement

नाला विस क्षेत्र में विकास के क्रांति को देखते हुए लोग झामुमो की और बढ़ रहे हैं: अशोक महतो

 

झारखण्ड न्यूज़ 24

जामताड़ा

सेख समीम

 

 

 

फतेहपुर प्रखंड में दर्जनों लोगों ने झामुमो की सदस्यता ली। फतेहपुर झामुमो प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो व सुमन यादव के नेतृत्व ने चिताकुंडी गांव के छुटकी टोला के दर्जनों लोगों ने झामुमो की सददयता ग्रहण किया। प्रखंड अध्यक्ष अशोक महतो ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत चिताकुंडी गांव के छुटकी टोला के बाबूराम सोरेन, बबलू मिर्धा, अजित सोरेन, शिबधन, राजेश सोरेन, विष्णु सोरेन, हेमंत किस्कू, बुंदिलाल, मधुसूदन, सोइलेंन, अर्जुन सोरेन, नीलिमा किस्कु, अनिता हेम्ब्रम ने आज झामुमो की सदस्यता ग्रहण किया। उन्होंने कहा कि ये सभी लोग भाजपा, आजसू व अन्य दल से जुड़े हुए थे। इनलोगों ने नाला विधायक सह झारखंड स्पीकर के कुशल व्यक्तित्व एवं विकास कार्यों को देखते हुए काफी प्रभावित हैं। फतेहपुर प्रखंड में स्थानीय विधायक के द्वारा दर्जनों विकास के कार्य किए हैं, जिसे देखते हुए लोग धीरे धीरे अन्य दलों को छोड़कर झामुमो की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। झामुमो के सुमन यादव ने कहा कि फतेहपुर प्रखंड में स्थानीय विधायक ने शिक्षा के क्षेत्र में बहुत कार्य किया है। फतेहपुर प्रखंड में उच्च शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नही थी। मैट्रिक परीक्षा के बाद छात्रों को आगे की शिक्षा के लिए कोई व्यवस्था नही रहने से अभिभावकों को परेशानी होती थी। खासकर लड़कियों की शिक्षा में अभिभावक चिंतित रहते थे। लेकिन स्थानीय विधायक के पहल से फतेहपुर में डिग्री कॉलेज का निर्माण हुआ और छात्रों के साथ साथ अभिभावकों की चिंता भी दूर हुई। वहीं एसटी व एससी के बच्चों की शिक्षा के लिए एकलव्य विद्यालय, कस्तूरवा विद्यालय भी बनाया गया। उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक ने संपूर्ण नाला विधान सभा क्षेत्र के विकास में एक इतिहास रच दिया। आजादी के बाद से पहली बार एकमात्र ऐसे विधायक रहें, जिन्होंने विकास के क्षेत्र में क्रांति लाया। बिजली के लिए कुंडहित में ग्रिड बनाया, महिला शिक्षा के लिए कुंडहित महिला डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दिलाई, किसानों के लिए नाला में बड़े आकार के कोल्ड स्टोरेज बनाया, एफसीआई का गोदाम सहित दर्जनों नदी नालों में पुल पुलिया बनवाया। कई बड़ी बड़ी सड़को का निर्माण किया गया। कहा इन्ही कार्यो को देखते हुए ही लोग स्वत ही झामुमो की और आकर्षित हो रहे हैं। मौके पर बच्चू मंडल, नरेश मुर्मू सहित अन्य मौजूद थे।

Related posts

16 वां सब जूनियर राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जामताड़ा खो-खो टीम रवाना

hansraj

पथरोल संकट मोचन धाम में ज्येष्ठ पूर्णिमा को लेकर 13 जून को भजन-कीर्तन और महाआरती का आयोजन

hansraj

हमर गांव हमर जिम्मेदारी को लेकर उपायुक्त मेघा भारद्वाज की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

jharkhandnews24

नेहरू युवा केंद्र हजारीबाग के द्वारा शहीद दिवस के अवसर पर हजारीबाग के बहरी पंचायत में देश के वीर सपूतों को किया गया याद

hansraj

हजारीबाग सांसद जयंत सिन्हा द्वारा क्षेत्र में चल रही कई योजनाओं का मिल रहा लाभ, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास में दे रहे अपना सम्पूर्ण योगदान

jharkhandnews24

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बहुदे्शीय भवन लोहरदगा में आयोजित हुआ योगाभ्यास शिविर

hansraj

Leave a Comment