श्री परशुराम जन्मोत्सव पर राजकीय छुट्टी घोषित करे राज्य सरकार : सुनिल कुमार पाण्डेय
संवाददाता : हजारीबाग
अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ प्रदेश कमिटी की ऑनलाइन बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में संगठन विस्तार, संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई। साथ ही सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि परशुराम जन्मोत्सव पर झारखण्ड सरकार राजकीय छुट्टी घोषित करे इसके लिए मुख्यमंत्री व राज्यपाल से अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ मांग करती है कि इस दिन सरकार छुट्टी की घोषणा करे। इस के लिए लिए अंतर्राष्ट्रीय ब्राह्मण महासंघ राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नाम लिखित आवेदन देगी। इस बैठक में सुनिल कुमार पाण्डेय, देवचरन पाण्डेय , बिरेन्द्र शास्त्री, कृष्णदेव पाण्डेय , आचार्य पुरेन्द्र पाण्डेय, अमोद पाण्डेय, सूरज पाठक, प्रदीप पाण्डेय, विकाश पाण्डेय, प्रो.ओमकार नाथ शर्मा, गंगाधर शास्त्री, नकुल पाण्डेय,
बटेश्वर मिश्रा, रामकिशोर शास्त्री, सतेंद्र पाण्डेय, ओमप्रकाश पाण्डेय आदि पदाधिकारी थे।